तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और ओले…यूपी से लेकर दिल्ली और बिहार तक बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज; IMD ने जारी की चेतावनी

October 6, 2025 by No Comments

Share News

IMD Forecast Today Weather Update: जहां दशहरा खत्म होने के साथ ही माना जाता है कि मानसून की विदाई हो चुकी है और बारिश नहीं होगी लेकिन जलवायु परिवर्तन की वजह से मौसम के मिजाज में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. देश के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है तो वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली एनसीआर को लेकर आसार जताए हैं कि आज यानी सोमवार (6 अक्टूबर) को बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश के साथ ही आंधी-तूफान भी देखने को मिल सकता है. इसको लेकर मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी कर दिया है. तो वहीं सोशल मीडिया पर स्काईमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. महेश पलावत का एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ के ऊपर बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है जो कि कई राज्यों में भारी बारिश करा सकता है. उन्होंने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश के साथ ही राजस्थान,हरियाणा, पंजाब,दिल्ली और मध्य प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की सम्भावना है. इसके अलावा पहाड़ों पर तेज बारिश के साथ बर्फबारी के भी आसार हैं.

इन जिलों में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी में आज कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. तो वहीं पूर्वी यूपी में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड, अलीगढ़, बुलन्दशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल के साथ ही इसके आसपासके इलाकों में आज भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

साथ ही चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, कन्नौज, कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर और बुलन्दशहर में हल्की बारिश के साथ बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार हैं. इस दौरान लोगों से अपील की गई है कि वे खेतों में न जाएं और खुले में न रहें. मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर के इलाकों में भी बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार हैं.

उमस से मिलेगी निजात

बता दें कि उत्तर प्रदेश में लगातार कई दिनों तक बारिश होने के बावजूद लोग उमस से परेशान हैं तो वहीं आज होने वाली बारिश और हवा से माना जा रहा है कि उमस से लोगों को निजात मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में 6 और 7 अक्टूबर को बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैं. पूर्वी यूपी की तुलना में पश्चिमी यूपी में अधिक बारिश देखने को मिल सकती है.सोमवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

मिलेगी 9 अक्टूबर से राहत

मौसम विभाग का कहना है कि सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और आसपास के क्षेत्रों में 7 अक्टूबर से वर्षा की तीव्रता में कमी आना दिखाई देने लगेगी, तो वहीं 8 अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 9 अक्टूबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर पूरी तरह थमने के आसार हैं.

बिहार में रेड अलर्ट

बिहार के करीब 11 जिलों बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया है कि आज अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश के आसार है जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने अररिया, सुपौल और मधुबनी में आज रेड अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें-Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा पर बना अद्भुत संयोग…आज रात इस समय दें चंद्रमा को अर्घ्य; पढ़ें पूजा विधि