AKTU News: पोषण की पोटली पाकर खिले टीबी मरीजों के चेहरे

October 16, 2025 by No Comments

Share News

AKTU News: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में आज यानी गुरूवार को क्षय रोगियों (टीबी के मरीजों) में पोषण की पोटली का वितरण किया गया।

कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने मरीजों को पोषण की पोटली बांटा। इसके अलावा प्रतिकुलपति प्रो0 राजीव कुमार, कुलसचिव रीना सिंह ने भी मरीजों में पोटली वितरित किया। विश्वविद्यालय ने टीबी मरीजों को गोद लिया है।

गोद लिये गये टीबी मरीजों की देखभाल समय-समय किया जाएगा। इन्हें पौष्टिक आहार का किट दवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। इसी के साथ ही जागरूक भी किया जाएगा। कार्यक्रम में कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने सभी मरीजों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर कुलपति ने आगे कहा कि विश्वविद्यालय हर संभव मदद एवं सहयोग करेगा। इस मौके पर सहाकुलसचिव सुनील पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-गांव के मंच पर काजोल वाला तौलिया डांस…लड़की की हरकत पर मचा बवाल-Video