गांव के मंच पर काजोल वाला तौलिया डांस…लड़की की हरकत पर मचा बवाल-Video

October 14, 2025 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की स्टेज पर तौलिया पहनकर ठीक उसी तरह डांस करती नजर आ रही है जैसे अभिनेत्री काजोल ने मेरे ख्वाबों में जो आए गाने पर किया था. लड़की ने भी इसी गाने पर डांस किया. मजे की बात ये है कि लड़की का डांस देखने के लिए बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं के साथ लड़कियां, लड़के और बुजुर्ग भी पहुंचे थे.

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग लड़की को खरी-खोटी सुना रहे हैं और कह रहे हैं कि गांव में जो थोड़े-बहुत संस्कार बचे थे वहां भी तौलिया डांस हो गया. वायरल वीडियो में लड़की बॉलीवुड फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के मशहूर गाने ‘मेरे ख्वाबों में जो आए’ पर डांस कर रही है। वह भी काजोल की तरह सफेद तौलिया लपेटे हुए स्टेज पर ऐसा प्रदर्शन किया कि दर्शकों की निगाहें उसी पर टिक गईं।

यह वीडियो कहाँ का है इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन माहौल देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी गांव का आयोजन का हिस्सा है. इस वीडियो को लेकर लोग कह रहे हैं कि इस तरह तौलिया पहनकर सार्वजनिक मंच पर डांस करना गांव की परंपराओं और मर्यादाओं के खिलाफ है। इस तरह की हरकत कहीं पर भी नहीं होनी चाहिए. तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि वायरल होने के लिए लड़कियां न जाने क्या-क्या कर रही हैं तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस गांव के लोगों को भी इसके लिए दोषी ठहराया है.

Pradeep yaduvanshi (@Ritikapradeep94) कहते हैं कि अश्लीलता की सारी हदें पार हो रही हैं. ताजुब की बात यह है कि उहाँ पर 50 प्रतिशत महिलाये है और कोई महिला या पुरुष विरोध नहीं कर रहा. गांव क्षेत्र में ये प्रोग्राम लगता है तो सिम्पल सी बात है परिवार के माँ बहन बेटी सब देख रहे होंगे. क्या हो गया है लोगों को?

ये भी पढ़ें-हम न तो आपके बकरीद…धीरेंद्र शास्त्री ने पटाखों को लेकर कही ये बात; हो रही आलोचना-Video