Salman Khan Big News: सलमान खान आतंकवादी घोषित…इस देश ने जारी किया फरमान; जानें क्या है पूरा मामला? Video
Salman Khan Big News: हिंदी फिल्मों के एक्टर सलमान खान को पड़ोसी देश पाकिस्तान ने आतंकी घोषित कर दिया है. दरअसल सलमान खान ने बलूचिस्तान को लेकर ऐसा बयान दे दिया कि पाकिस्तान तिलमिला गया और आव देखा न ताव उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया और उनका नाम आतंकवाद विरोधी अधिनियम (1997) के चौथे शेड्यूल में डाल दिया है. साथ ही उनके खिलाफ पाकिस्तान में केस भी दर्ज कर लिया गया है.
बता दें कि पाकिस्तान ने जिस सूची में सलमान खान का नाम डाला है, वह उन व्यक्तियों के लिए होती है जिन पर आतंकवाद से जुड़े होने का संदेह होता है. तो वहीं अब जब सलमान खान का नाम इसमें डाल दिया गया है तो चौथे शेड्यूल में शामिल होने का मतलब है कि सलमान खान की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. इसी के साथ ही पाकिस्तान में उनकी आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है.यही नहीं पाकिस्तान में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.
दरअसल पाकिस्तान ने सलमान खान के खिलाफ इतना बड़ा कदम इसलिए उठाया क्योंकि सलमान के रियाद में हुए ‘जॉय फोरम 2025’ में शाहरुख खान और आमिर खान के साथ शामिल होने के दौरान बलूचिस्तान को एक अलग देश बताया था. बस इसी के बाद पाकिस्तान ऐसा तिलमिलाया कि सलमान खान को आतंकवादी घोषित करने में जरा भी देरी नहीं की.
सलमान खान के बयान पर पाकिस्तानी लोगों ने भी ऐतराज जताया तो वहीं पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने तत्काल प्रभाव से आधिकारिक अधिसूचना जारी की और सलमान खान को आतंकी घोषित करते हुए उनका नाम आतंकवाद विरोधी अधिनियम (1997) के चौथे शेड्यूल में डाल दिया.
यही नहीं सलमान खान के बयान पर पाकिस्तान में घमासान मच हुआ है. बता दें कि बलूचिस्तान में रह रहे लोग खुद को पाकिस्तानी नहीं मानते और लम्बे समय से अलग देश की मांग कर रहे हैं. यही वजह है कि पाकिस्तान में लगातार संघर्ष जारी है.
जानें क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान बलूचिस्तान का अलग नाम लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल ये वीडियो जॉय फोरम कार्यक्रम का है. इसमें हिंदी फिल्मों के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने बलूचिस्तान को एक अलग देश बताया और कहा कि ‘अभी, अगर आप एक हिंदी फिल्म बनाते हैं और इसे यहां (सऊदी अरब में) रिलीज करते हैं, तो यह सुपरहिट होगी. वह आगे कहते हैं कि अगर आप तमिल, तेलुगु, या मलयाली फिल्म बनाते हैं, तो यह सैकड़ों करोड़ का व्यापार करेगी क्योंकि यहां कई देशों से लोग आए हैं. वह कहते हैं कि यहां बलूचिस्तान से लोग हैं, अफगानिस्तान से लोग हैं, पाकिस्तान से लोग हैं… हर कोई यहां काम कर रहा है.
पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकी किया घोषित, बलूचिस्तान को अलग देश बताने पर भड़का पाक, सऊदी अरब में आयोजित जॉय फोरम 2025 में उन्होंने बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग लिया था #SalmanKhan @BeingSalmanKhan #Pakistan #Terrorist #Balochistan #PeoplesUpdate pic.twitter.com/iL3koWdmZE
— People’s Update (@PeoplesUpdate) October 26, 2025