“हमको बर्बाद कर दिया…” भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी कैमरे पर फूट-फूट कर रोई, बिहार चुनाव से पहले लगाए ये गंभीर आरोप-Video

October 6, 2025 by No Comments

Share News

Pawan Singh News: भोजपुरी के जाने-माने एक्टर और सिंगर पवन सिंह इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर गम्भीर आरोप लगाया है. बिहार चुनाव से ठीक पहले लगे ये आरोप राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं. तो वहीं सोशल मीडिया पर ज्योति सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने पति पर आरोप लगाते हुए दिख रही हैं और कह रही हैं कि पति ने उनको बर्बाद कर दिया. तो वहीं पुलिस उनको थाने ले जाने कि जिद कर रही है.

दरअसल रविवार (05 अक्टूबर, 2025) को ज्योति सिंह पति पवन सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचीं थीं. इसके बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें थाने ले जाने के लिए कहने लगी. पुलिस का कहना था कि पवन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है इसलिए वे (ज्योति सिंह) थाने चलें लेकिन ज्योति सिंह थाने न जाकर इंस्टाग्राम पर लाइव आ गईं और पवन सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाए. खबर सामने आ रही है कि वह रात भर फ्लैट पर रहीं और थाने नहीं गईं तो वहीं पवन सिंह फ्लैट पर नहीं पहुंचे.

एक लड़की लेकर होटल गए

ज्योति सिंह का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि “ये पवन सिंह समाज की सेवा करेंगे जो अपनी पत्नी को निकलवाने के लिए पुलिस को बुला रहे हैं. करवा लीजिए आप लोग.चुनाव था तो पत्नी को बुलाकर यूज किए.” ज्योति ने पवन सिंह पर आरोप लगाया कि उसके बाद दूसरी लड़की को लेकर होटल गए. वह कहती हैं कि चुनाव के बाद सब पूछता था न कि मैं क्यों अपने घर आ गई क्योंकि चुनाव के 20 दिन बाद पवन जी हमारे सामने एक लड़की को लेकर होटल गए. वह आगे बोली कि हम नहीं बर्दाश्त कर सकते एक पत्नी होने के नाते, इसलिए हम यहां से चले गए थे. वह आगे सवाल दागते हुए कहती हैं कि आप लोगों की बहन-बेटी के साथ जब होगा तब पता चलेगा.

मर जाने के बाद लोग कैंडल लेकर मत निकलिएगा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ज्योति सिंह किसी से बात करते हुए खूब रोती हुई नजर आ रही हैं. वह कह रही हैं कि ई आदमी हमको बर्बाद कर दिया भइया. इसी के साथ ही वह ये भी कहती हैं कि “यही समाज हमको बोला था एक बार जाइए पवन भैया से बात करिए. आज आए हैं देख लीजिए. आप लोग देख लीजिए पवन भैया का असली चेहरा.” फिर ज्योति कहती हैं कि मर जाने के बाद आप लोग कैंडल लेकर मत निकलिएगा. आप लोगों को कोई राइट नहीं है. जीते जी अगर सही-गलत का आप लोग फैसला नहीं कर पाते हैं तो कोई राइट नहीं है.

वीडियो के शुरू में कही ये बात

ज्योति सिंह इससे पहले एक वीडियो में कहती हैं कि “नमस्ते मैं हूं ज्योति सिंह और मैं आ चुकी हूं लखनऊ में पवन सिंह के घर पर.” फिर वह आगे कहती हैं कि पवन जी ने हमारे लिए पुलिस थाने में एफआईआर किए हैं. वह ये भी कहती हैं कि आप लोगों के कहने पर मैं यहां आई थी.आपने कहा था कि भाभी आप जाइए, हम लोग देखेंगे कि आपको कौन घर से निकालता है? वह बोली कि उनकी पत्नी हैं और पत्नी बनकर आए हैं. वह ये भी कहती है कि आप लोग जनता हैं आप लोग फैसला करेंगे कि हमें न्याय कैसे मिलेगा. अब आप लोग फैसला करिए.

बिहार चुनाव में भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद

बता दें कि पवन सिंह को लेकर ये चर्चा जोरों पर है कि वे इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव (2025) में किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. इसके लिए उनको भाजपा से भी टिकट मिल सकता है. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वह बीजेपी के बड़े नेताओं से दिल्ली में मुलाकात करते हुए दिख रहे हैं. साथ ही भाजपा से अपने बिगड़े संबंधों को ठीक भी करने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच पत्नी ज्योति सिंह ने जिस तरह से आरोप लगाए हैं उससे माना जा रहा है कि इससे पवन सिंह को बड़ा नुकसान हो सकता है. फिलहाल इस सम्बंध में अभी पवन सिंह की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.

खेसारी लाल ने किया सपोर्ट

इसी बीच भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उन्होंने इस पूरे मामले में पवन सिंह को ही दोषी बताया है और कहा है कि भाभी की इतनी बड़ी गलती नहीं है. आप इतने लोगों को माफ कर सकते हो उस महिला को माफ नहीं कर सकते. हम लोग चाहते हैं कि हम लोगों के घर भी भतीजा आए. मेरी बहन तो नहीं है लेकिन बेटी है. उसके नजरिए से अगर देखता हूं तो लगता है कि मेरी बेटी के साथ अगर ऐसा हो तो…इंसान किस हद तक गिरेगा. दया आती है उन पर.

खेसारी लाल ने आगे कहा है कि अगर उनका अपराध इतना बड़ा है तो एक बार आप खुद मीडिया में आकर इस बात को बोलो. मैं बहुत प्यार करता हूं उस इंसान (पवन सिंह) से, लेकिन उनकी गलतियों पर मैं पर्दा नहीं डाल सकता. इसी के साथ ही खेसारी लाल ने कहा है कि मैं उनका चमचा नहीं हूं. मैं चाटूकारिता नहीं करता. पवन सिंह मेरा घर नहीं चलाते जो मैं कहूं कि आप बहुत बढ़िया कर रहे हैं. नहीं कर रहे हो आप बढ़िया. ये सही नहीं है.ये गलत है तो है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jyoti P Singh (@jyotipsingh999)

ये भी पढ़ें-Gandhi Jayanti: बापू की जिंदगी की 3 महिलाएं… जानें कैसे थे उनके रिलेशन?