Aligarh: मंदिरों की दीवारों पर “आई लव मोहम्मद” लिखे जाने के मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा-Video
Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां मंदिर की दीवारों पर “आई लव मोहम्मद” लिखे जाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सम्बंध में पुलिस ने चार आरोपियों (जीशांत सिंह, आकाश सारस्वत, दिलीप शर्मा और अभिषेक सारस्वत) को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं.
पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जीशांत सिंह का मुस्तकीम नामक व्यक्ति से विवाद हुआ था और दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. इसके बाद मुस्तकीम को नए केस में फंसाने के लिए जीशांत ने अपने साथियों के साथ मिलकर मंदिर की दीवारों पर विवादित नारे लिखे. पुलिस ने बताया कि 25 अक्तूबर को थाना लोधा के दो गांव बुलंगखड़ी और भगवानगढ़ से सुबह पुलिस को सूचना मिली थी और पता चला था कि चार मंदिरों में धार्मिक नारे लिख दिए गए हैं जिससे गांव वालों में आक्रोश व्याप्त हो गया था. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और लोगों से बात कर मामला दर्ज किया गया था. इसी मामले में चारों को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित कई सबूतों के आधार पर इन लोगों को गिरफ्तार किया है.मालूम हो कि इस घटना के बाद करणी सेना ने भी विरोध प्रदर्शन किया था. इसी के बाद पुलिस ने पहले मौलवी मुस्तकीम और अन्य आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था. अब सच्चाई सामने आने के बाद चारों असली आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी गई है. आरोपी राहुल अभी वांछित है. एसएसपी नितिन जादौन ने बताया कि जांच में तथ्य स्पष्ट हो चुके हैं और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसी के साथ ही जनता से अपील की कि इस तरह की घटनाओं में पुलिस का साथ दें और कोई भी इस तरह के कार्य करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का जाएगी.
थाना लोधा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 303/25 धारा 299/351(2)/ 192/197/229/61(2)BNS व 7 सीएलए एक्ट में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दी गई बाइट-#Aligarhpolice@Uppolice @dgpup @adgzoneagra pic.twitter.com/81GmGqBPtA
— ALIGARH POLICE (@aligarhpolice) October 30, 2025
ये भी पढ़ें-रेस्टोरेंट में बैठे थे भाई-बहन… थाना प्रभारी ने दिखाया वर्दी का रौब; निलंबित-Video