रेस्टोरेंट में बैठे थे भाई-बहन… थाना प्रभारी ने दिखाया वर्दी का रौब; निलंबित-Video
Bihar News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक रेस्टोरेंट है जहां एक युवक और युवती है तो वहीं एक पुलिसकर्मी युवक से बहस करता दिख रहा है. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. यह वीडियो बिहार के कटिहार जिले के बारसोई के एक रेस्टोरेंट से सामने आया है.
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, यह घटना 24 अक्टूबर की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि भाई-बहन दोनों खाना खाने के लिए बीआर-11 रेस्टोरेंट में पहुंचे थे. तो दूसरी ओर चुनाव के मद्देनजर जांच अभियान के तहत बारसोई थाना प्रभारी रामचंद्र मंडल अपनी टीम के साथ इलाके के होटलों और रेस्टोरेंट्स की तलाशी ले रहे थे. इसी क्रम में वह इस रेस्टोरेंट में भी पहुंचे और फिर एक युवक और युवती से पूछताछ करने लगे. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि इंस्पेक्टर पहले सामान्य पूछताछ कर रहे थे, लेकिन बात आगे बढ़ते ही लहजा बदल गया और फिर उन्होंने ऊंची आवाज में वर्दी की गर्मी दिखानी शुरू की.
इस पूरे मामले को लेकर रेस्टोरेंट में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसके मुताबिक, इंस्पेक्टर का बर्ताव बिल्कुल भी ठीक नहीं था और उनके आक्रामक रवैये को देखकर लोग हैरान रह गए. तो वहीं लोगों ने उन पर कार्रवाई करने की भी मांग की है. तो वहीं इस घटना का वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद ही बारसोई थाना प्रभारी रामचंद्र मंडल को निलम्बित कर दिया गया है.
इस सम्बंध में बारसोई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी करीब रात 8 बजे टीम के साथ चेकिंग के लिए निकले थे. उनको सूचना मिली थी कि बीआर-11 रेस्टोरेंट में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हुए हैं. इसी के तहत वह जांच कर रहे थे और इसी दौरान नाम-पता पूछने पर बात बहस में बदल गई. फिलहाल उनका बर्ताव ठीक नहीं था. इसलिए थाना प्रभारी को इस मामले में निलंबित कर दिया गया है. दूसरी ओर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इसी तरह के बर्ताव के कारण लोग पुलिस पर भरोसा नहीं करते. तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जो असली अपराधी होता है, पुलिस उससे इस तरह से बात नहीं कर पाती और निर्दोष लोगों को परेशान करती है.
This incident occured yesterday night when we went for family dinner in barsoi bihar which falls under katihar dist. So we cant even take our sister for family dinner if its election time in bihar? @ECISVEEP @KatiharSp @katiharpolice @narendramodi @NitishKumar #BiharElection2025 pic.twitter.com/gqCPXrDnON
— yash agrawal (@yash1524) October 25, 2025
ये भी पढ़ें-बस में भीषण आग से 26 यात्री हुए राख… FSL रिपोर्ट में सामने आई दर्दनाक हादसे की असली वजह-Video