मेरी बेटी को ब्लीडिंग हो रही है…एयरपोर्ट पर गिड़गिड़ाता रहा पिता; इंडिगो ने नहीं की मदद -Video
IndiGo Flights Cancelled: देश भर में लगातार कैंसिर होती इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से चौतरफा हाहाकार मच गया है. यात्रियों को बहुत ही असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. इसकी साफ वजह ये भी है कि फ्लाइट्स की देरी और कैंसिलेशन (IndiGo Flights Cancelled) लगातार शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा.
इस वजह से जिसको जहां पर जाना था वो नहीं पहुंच सका. दूसरे इंडिगो ने यात्रियों को फ्लाइट कैंसिल की सही जानकारी भी नहीं दी, जिससे बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए और फिर वहां हर किसी के साथ विकट स्थिति बन गई. ऐसी ही एक गम्भीर स्थिति से जूझते हुए एक पिता दिखे. दरअसल एक एयरपोर्ट पर एक पिता इंडिगो स्टाफ से सेनेटरी पैड मांगता हुआ दिख रहा है और कह रहा है कि उसकी बेटी को ब्लीडिंग हो रही है लेकिन स्टाफ ने नहीं सुनी तो वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो कि तेजी से वायरल हो रहा है.
दूसरी ओर इस वीडियो से इंडिगो स्टाफ की संवेदनहीनता भी सामने आई है. बता दें कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की सभी उड़ानें शुक्रवार आधी रात तक कैंसल कर दी गईं, तो वहीं बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिन में ही कम से कम 102 उड़ानों को रद्द कर दिया गया. कई एयरपोर्ट पर भी इसी तरह की अव्यवस्था देखने को मिली. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमे यात्रियों की समस्या साफ दिखाई दे रही है.
इंडिगो ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को जानकारी दी है कि फ्लाइट में देरी और कैंसिलेशन अगले दो-तीन दिनों तक जारी रह सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 दिसम्बर तक उड़ानों में कटौती हो सकती है. तो वहीं ये भी माना जा रहा है कि इंडिगो को आशा है कि अब उसकी सेवाएं अगले साल 10 फरवरी तक ही ठीक से बहाल हो पाएंगी. बता दें कि अब तक देश भर में इंडिगो की 550 से अधिक फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं.
मेरी बेटी को ब्लीडिंग हो रही है
Plzz एक सेनेट्री पैड दे दीजिये…एयरपोर्ट पर गिड़गिड़ाता रहा जवान लेकिन बेटी की असमय आये मासिक धर्म के लिए नहीं मिल पाया पैड…
एयरपोर्ट के ये हालात… बेसिक जरूरतों की चीज़ें भी नहीं उपलब्ध..
इससे ज़्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता 🖐️ pic.twitter.com/UWoSbEEHeT
— Deepak Sharma (@SonOfBharat7) December 5, 2025
गुजरात में फ्लाइट का इंतजार करते लोग
#WATCH अहमदाबाद, गुजरात: इंडिगो की फ्लाइट्स में रुकावट और निरस्तीकरण की वजह से देश भर में बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी हो रही है।
वीडियो अहमदाबाद एयरपोर्ट से है। pic.twitter.com/fJ24WdiHjL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2025
ये भी पढ़ें-सुंदर बच्चे देखते ही मार देती थी हत्यारिन…खुद के बेटे की भी कर दी हत्या; सामने आई चौंकाने वाली वजह