CLAT टॉपर गीताली का पहला रिएक्शन हुआ वायरल…खुला रह गया मुंह…निकल पड़े आंसू; गूंजी माता की जय-Video

December 19, 2025 by No Comments

Share News

CLAT Topper Geetali Gupta: आज देश के लिए गीताली गुप्ता का नाम कोई अनजान नहीं है. दरअसल हाल ही में देश की टॉप लॉ यूनिवर्सिटीज और कॉलेज में एडमिशन के लिए होने वाले एंट्रेंस टेस्ट CLAT की परीक्षा का परिणाम सामने आया है. इस बार की परीक्षा को राजस्थान की गीताली गुप्ता ने टॉप किया है. रिजल्ट आने के बाद उन्होंने कैसा रिएक्शन दिया इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि गीताली घर में मंदिर के सामने बैठकर अपने मोबाइल में रिजल्ट चेक कर रही है. उसे अंदाजा नहीं था कि वह टॉप कर जाएगी. इसलिए वह रिजल्ट देखते ही चौंक उठती है और उसका मुंह खुला का खुला रह जाता है. गीताली का ये रिएक्शन लोगों को खूब भा रहा है. इसी के साथ ही उसकी आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़ते हैं.

बता दें कि कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज यानी CNLUs ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 UG और PG रिजल्‍ट हाल ही में जारी किया है.

गीताली ने प्राप्त किए इतने अंक

क्लैट की इस परीक्षा में 17 साल की गीताली गुप्ता ने टॉप रैंक हासिल की है. उनको 119 में से 112.75 अंक प्राप्त हुए हैं. इसी के साथ ही उन्होने पहला स्थान प्राप्त किया है. वह राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की निवासी हैं. वह सालों से इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही थीं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि जैसे ही गीताली के टॉप होने की खबर सबको लगती है पूरा घर माता की जयकार से गूंज उठता है और सभी भावुक गीताली को सम्भालने लगते है.

गीताली को मिला सम्मान

गीताली ने मीडिया को बताया कि अब उनका लक्ष्य NLSIU बेंगलुरु जैसे टॉप NLU में एडमिशन लेना है. वह यहां पर कॉर्पोरेट लॉ की ओर कदम बढ़ाएंगी. गीताली परीक्षा की तैयारी को लेकर कहा कि उन्होंने प्रतिदिन एक टारगेट रखा और उसे पूरा करने के लिए प्रयास करती रही जिससे उनको सफलता मिली.

उन्होंने बताया कि बोर्ड एग्जाम के साथ उन्होंने CLAT की तैयारी की है. इसको बैलेंस करने के लिए लीगलएज की क्लास रूम प्रोग्राम और डाउट सेशन काफी मददगार साबित हुए. बता दें कि गीताली को श्रीगंगानगर जिले की डीएम ने सम्मानित किया.

ये भी पढ़ें-चॉकलेट ड्रिंक, नूडल्स-जूस आदि के नाम पर हम बच्चों को परोस रहे जहर…! संसद में गूंजा स्वास्थ्य से जुड़ा अहम मुद्दा-Video