चॉकलेट ड्रिंक, नूडल्स-जूस आदि के नाम पर हम बच्चों को परोस रहे जहर…! संसद में गूंजा स्वास्थ्य से जुड़ा अहम मुद्दा-Video

December 10, 2025 by No Comments

Share News

Health News: सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी (AAP) सदस्य स्वाति मालीवाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वह सोमवार को राज्यसभा में बोलते हुए खाद्य पदार्थों के गुमराह करने वाले विज्ञापनों का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि ऐसे विज्ञापनों में जो दावे किए जाते हैं, वास्तव में ऐसे उत्पाद स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते हैं. माएं ये सोचकर ये उत्पाद अपने बच्चों को देती हैं कि बच्चे स्वस्थ्य होंगे लेकिन ये बच्चों की सेहत के लिए किसी जहर के समान ही है.

स्वाती मालीवाल ने कहा, ‘‘हम रोज टीवी पर गुमराह करने वाले विज्ञापन देखते हैं.” वह आगे कहती हैं कि विज्ञापन में कहा जाता है कि चॉकलेट हेल्थ ड्रिंक बच्चों को मजबूत बनाता है लेकिन सच्चाई यह है इसके 100 ग्राम पाउडर में 40 ग्राम चीनी होती है. मतलब करीब आधा डिब्बा शुगर होता है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह कहती दिख रही हैं कि मां ‘हेल्थ ड्रिंक’ समझकर अपने बच्चों को चीनी का घोल पिला रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह आटा नूडल्स भी है जिसमें आटे के स्थान पर मैदा और पाम ऑयल होता है.

उन्होंने हमारे बच्चों की सेहत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसी प्रकार जूस में फल नहीं सिर्फ चीनी और रंग होता है. बुजुर्गों के लिए उन्होंने कहा काजू बिस्कुट और बुजुर्गों के लिए बने प्रोटीन पाउडर के लिए जो विज्ञापन है वो भी भ्रामक होता है.

मालीवाल ने साथ ही ये भी कहा कि इन उत्पादों को लोग स्वास्थ्यवर्धक समझ कर खा रहे हैं लेकिन ये सब चीजें धीरे-धीरे ‘‘डायबिटीज, हृदय रोग, मोटापा और उक्त रक्त चाप’’ आदि की वजह बन रहे हैं. यानी हम इस जहर को खाकर अपना स्वास्थ्य बिगाड़ रहे हैं और ये कम्पनियां अपनी जेबें भर रही हैं.

कैंसर पीड़ित बढ़ रहे हैं तेजी से

स्वाती मालीवाल ने आगे कहा कि पान मसाला में भी यही तकनीक अपनायी जाती है और पैकेट के ऊपर केसर एवं चांदी होने की बात लिखी जाती है. विज्ञापन करने वाले जाने-माने अभिनेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मशहूर हस्तियां करोड़ों रुपए लेकर इनका विज्ञापन करती है लेकिन शायद ही वे इनका उपयोग करती हों.

इसके आगे वह बोलीं कि ऐसे धोखे के कारण ही देश में मुंह के कैंसर के मामलों तेजी से बढ़ रहे हैं और संख्या में ग्रोथ देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें-बिहार में मचा हड़कंप..इस जिले में मिले 7400 HIV मरीज संक्रमित; 400 बच्चे भी शामिल!