महिला प्रधानाध्यापक और रसोइया में हुई जमकर मारपीट…जबरन धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप-Video
Gorakhpur: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि झाड़ी में दो महिलाएं जमकर मारपीट हो रही है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के उसवा बाबू स्थित एक उच्च माध्यमिक विद्यालय से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिड डे मील यानी स्कूल में वितरित किए जाने वाले दोपहर के खाने में कीड़ा निकलने के बाद प्रधानाध्यापिका और महिला रसोइया के बीच इस कदर मारपीट हुई कि दोनों झाड़ी में गिर गई.
तो वहीं एक महिला की आवाज सुनाई दे रही जिसमें वह कह रही हैं कि ‘भईया छुड़ाईए.’ तो दूसरी ओर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस घटना को बेहद निंदनीय बताया है.
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, विद्यालय में बच्चों के लिए मिड डे मील (मध्याह्न भोजन) बना था. आरोप है कि भोजन में कीड़ा निकला जिससे कई बच्चों ने खाना लेने से इनकार कर दिया. इस पर प्रधानाध्यापिका रीता आर्य ने रसोइया से इसके बारे में पूछा तो कहासुनी हो गई. फिर विवाद इतना बढ़ा कि मुंह से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. घटना के दौरान बच्चे और शिक्षक भी मौके पर मौजूद थे. इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
ईसाई धर्म अपनाने का दबाव
इस घटना को लेकर प्रधानाध्यापिका का बयान सामने आया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें जबरन चार्ज से हटाने के लिए साजिश रची गई है. रसोइया गुंजा देवी जानबूझकर खराब चावल से भोजन बनाती है. जब उसे इसके लिए मना किया जाता है तो वह स्टाफ को भड़काती है. इसीलिए इस मारपीट का वीडियो बनाया गया ताकि उन्हें हटाया जा सके.
यही नहीं प्रधानाध्यापिका ने रसोइया पर आरोप लगाया कि वह विद्यालय छोड़कर धर्म प्रचार के लिए चली जाती है और उनके ऊपर भी ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाती है.
खंड शिक्षा अधिकारी का बयान
इस मामले को लेकर खंड शिक्षाधिकारी सावन दुबे का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए जांच के बाद उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है. इस घटना से स्कूल की छवि खराब हुई है. कई बार समझाने के बावजूद दोनों में कोई सुधार नहीं हुआ. चर्चा है कि विद्यालय में लम्बे समय से स्टाफ में तनातनी चल रही है. इससे पहले असिस्टेंट टीचर श्रद्धा शुक्ला भी प्रधानाध्यापिका पर तानाशाही रवैया अपनाने और स्टाफ को प्रताड़ित करने का आरोप लगा चुकी हैं. तो वहीं अब इस ताजा मामले ने विद्यालय के विवाद को उजागर कर दिया है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स लगातार कॉमेंट कर रहे हैं और स्कूल में बच्चों के सामने हुई इस घटना को बेहद शर्मनाक बता रहे है.
Lady Principal Rita Arya Vs Lady Cook Gunja Devi at Usawa Babu Higher Secondary School, Gorakhpur. Cook alleged that the principal intentionally give her sub standard grains to cook mid day meal while the principal alleged that the Cook is forcing her to convert to Christianity.… pic.twitter.com/cfTegphsgK
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) December 19, 2025
ये भी पढ़ें-नीतीश के हिजाब विवाद में कूदे यूपी सरकार के मंत्री…दे डाला और भी घटिया बयान; रिपोर्ट दर्ज-Video