नीतीश के हिजाब विवाद में कूदे यूपी सरकार के मंत्री…दे डाला और भी घटिया बयान; रिपोर्ट दर्ज-Video

December 17, 2025 by No Comments

Share News

Hijab Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हिजाब विवाद में यूपी के मंत्री संजय निषाद ने आग में घी का काम किया है. दरअसल उन्होंने इस विवाद में कूदने के साथ ही इतना घटिया बयान दे डाला है कि भाजपा सरकार की चौतरफा भद्द पिट रही है. तो वहीं लखनऊ में सपा की प्रदेश प्रवक्ता सुमैया राना ने लखनऊ के कैसरबाग थाने में तहरीर देकर नीतीश और संजय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

सुमैया राणा ने अपनी तहरीर में लिखा है कि जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सार्वजनिक मंच से एक महिला का हिजाब खींचा उससे उनके मानसिक दिवालियापन का पता चलता है. साथ ही संजय निषाद के खिलाफ शिकायत में कहा कि उनका बयान भी आपत्तिजनक है.

दरअसल हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें नीतीश कुमार एक मुस्लिम महिला का हिजाब हटाते दिख रहे हैं तो इसी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में संजय निषाद कहते दिख रहे हैं कि नकाब (हिजाब) छू दिया तो इतना हो गया है और यहां वहां कहीं कुछ और छूते तब क्या हो जाता?

निषाद के इस बयान पर कांग्रेस महिला नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, सिर्फ नकाब हटाया है तो इतना हल्ला, कहीं यहाँ-वहाँ उंगली लगा देते तो क्या होता” ये बेशर्मी की बात हँसते हुए यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद कह रहे हैं. जिस अंदाज़ और जिस काईयाँ हँसी के साथियों यह कह रहे हैं वो उनकी घटिया, बेहूदा और महिला विरोधी सोच दिखाता है.

अपर्णा यादव ने की ये मांग

तो दूसरी ओर निषाद के इस बयान पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कड़ा विरोध किया है और उन्होंने नीतीश के साथ ही संजय निषाद को भी माफी मांगने की मांग की है. अपर्णा ने कहा है कि किसी को भी शब्दों का ध्यान रखकर ही बोलना चाहिए. उन्होंने कहा कि दोनों का कृत्य और बयान निन्दनीय है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

संजय निषाद ने दी सफाई

फिलहाल भद्द पिटने के बाद उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने नीतीश कुमार के हिजाब वाले वीडियो पर दिए गए अपने बयान को लेकर सफाई दी है. न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए अपने बयान में उन्होंने कहा कि “जिस बयान पर आज विवाद खड़ा हो रहा है, वह मैंने मुस्कुराते हुए, सहज भाव से और अपनी स्थानीय भोजपुरी बोली में दिया था.उन्होंने आगे कहा कि मैं किसी भी समुदाय, किसी भी महिला या किसी भी धर्म के प्रति दुर्भावना रखने का नहीं था, न ही किसी का अपमान करने का.”

ये भी पढ़ें-Bihar CM नीतीश कुमार को धमकी देते हुए पाकिस्तानी आतंकी ने रखी ये मांग…मुस्लिम महिला का हटाया था हिजाब-Video

Bihar CM नीतीश कुमार ने मंच पर खींचा मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब… RJD-कांग्रेस ने साधा निशाना-Video