DGCA ने जारी किया नया नियम…अब फ्लाइट में नहीं कर पाएंगे मोबाइल…

January 4, 2026 by No Comments

Share News

Flight Rules Changed: लगातार हो रही विमान दुर्घटना को देखते हुए भारत के एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने सख्त नियम जारी किया हैं. दरअसल अब फ्लाइट में पावर बैंक से फोन या कोई डिवाइस चार्ज करना पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा, क्योंकि माना जा रहा है कि लिथियम बैटरी से चलने वाले पावर बैंक से प्लेन में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं. DGCA की एडवाइजरी में कहा गया है कि लिथियम बैटरी आग लगने का बड़ा कारण बन सकती है.

दरअसल हाल के सालों में हुए विमान की जांच में सामने आया है कि केबिन में लिथियम बैटरी से जुड़े हादसों में संख्या बढ़ रही है. स्पेयर बैटरी या पावर बैंक के अधिक गर्म होने, धुआं निकलने या आग लगने की स्थिति में यात्रियों और क्रू की जान पर बन सकती है. यही कारण है कि डीजीसीए ने ये स्पष्ट कर दिया है कि पावर बैंक और अतिरिक्त बैटरियां सिर्फ हैंड बैगेज में रखें, उन्हें ओवरहेड बिन में न रखें और उड़ान के दौरान उनका इस्तेमाल न करें.

DGCA ने दिया ये निर्देश 

एयर ऑपरेटर्स को दिए निर्देश में डीजीसीए ने कहा है कि वे यात्रियों द्वारा लाई जा रही लिथियम बैटरियों से जुड़े जोखिमों की समीक्षा करें. साथ ही ये भी कहा गया है कि केबिन में आग की जल्दी पहचान और प्रभावी फायर फाइटिंग सिस्टम सुनिश्चित करें. इसी के साथ ही केबिन क्रू को इसके लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे बैटरी से धुंआ निकलने, ओवरहीट होने या आग के शुरुआती संकेत पहचान सकें. यात्रियों को जागरूक करने के लिए केबिन अनाउंसमेंट और डिजिटल मैसेजिंग भी मजबूत करनी होगी. साथ ही सही फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल करने का भी निर्देश दिया गया है.

एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को दिए गए ये निर्देश

डीजीसीए ने एयरपोर्ट ऑपरेटर्स के लिए निर्देश जारी करते हुए यात्रियों को पावर बैंक और लिथियम बैटरी के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी देने और बोर्डिंग से पहले डिवाइस चार्ज करने से बचने की सलाह देने के लिए कहा है. साथ ही प्रवेश द्वार, चेक-इन काउंटर, सुरक्षा जांच और बोर्डिंग गेट पर स्पष्ट चेतावनी बोर्ड और वीडियो लगाने के लिए कहा गया है. एविएशन रेगुलेटर का इसको लेकर कहना है कि इस तरह के प्रयास से यात्रियों में जागरूकता बढ़ने के साथ ही उड़ानें और भी सुरक्षित होंगी.

ये भी पढ़ें-बड़ा विमान हादसा…पायलट सहित सभी यात्रियों की मौत; मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल-Video