तीन साल की बच्ची से रेप करने वाले को पुलिस ने मारी गोली…हुआ ये हाल- Video
Amroha: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां सैद नगली थाना क्षेत्र के गांव देहरा में नानी के घर आई महज तीन साल की मासूम बच्ची के साथ एक दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर रेप की घटना को अंजाम दिया. आरोप है कि दरिंदे ने बच्ची को लालच देकर नहर किनारे ले गया और फिर घटना को अंजाम दिया. इसके बाद मासूम को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया.
घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. तो वहीं शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी 48 साल के गजेंद्र को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया और फिर गजेंद्र के बारे में सूचना मिलते ही टीम जैसे ही उसे दबोचने पहुंची तो उसने पुलिस पर गोली चला दी. इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिससे गजेंद्र के पैर में गोली लगी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी को दो पुलिसकर्मी पकड़ कर ले जा रहे हैं और वह लंगड़ा कर चल रहा है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
जारी है मासूम का इलाज
तो दूसरी ओर मासूम की हालत गम्भीर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही सैद नगली थाना पुलिस भारी बल के साथ खुद एसपी अमित कुमार आनंद भी मौके पर पहुंचे थे. आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने सर्विलांस टीमें लगाई थी और कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. तब पुलिस आरोपी तक पहुंची तो वहीं घटना के बाद से ही परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो.
यूपी | जिला अमरोहा में साढ़े 3 साल की बच्ची से रेप, 48 साल का आरोपी गजेंद्र गिरफ्तार, पुलिस एनकाउंटर में पैर में गोली लगी !! pic.twitter.com/ynWjDRrwOF
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) January 7, 2026
ये भी पढ़ें-“तुम्हें रेत में गड़वा दूंगा…” बुजुर्ग पुजारी पर बरसे IAS अधिकारी; युवक को जड़ा थप्पड़-Video