समय से पहले स्कूल बंद कर इंचार्ज हेडमास्टर निकल गए घर…BSA ने की ये बड़ी कार्रवाई
Chitrakoot: चित्रकूट के उच्च प्राथमिक विद्यालय करौंहा क्षेत्र मानिकपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर औचक निरीक्षण करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बीके शर्मा दोपहर करीब 3:10 बजे पहुंचे तो स्कूल में ताला लटका मिला. इस पर आस-पास के लोगों ने बताया कि हेडमास्टर कुछ देर पहले ही ताला लगाकर घर चले गए हैं.
इस पर बीएसए ने हेडमास्टर को तत्काल नोटिस जारी कर सस्पेंड कर दिया है. इसको लेकर बीएसए ने एक पत्र जारी किया है जिसमें बताया है कि टाइम एंड मोशन के अनुसार विद्यालय खुलने के 15 मिनट पहले और बंद होने के कम से कम 30 मिनट तक उपस्थित रहने के निर्देश अध्यापकों को दिए हैं लेकिन इचार्ज प्रधानाध्यापक कुंज बिहारी तिवारी द्वारा इस नियम का न खुद समय का पालन किया गया और न ही स्टाफ से इस नियम का पालन करवाया गया.
आदेशों की अवहेलना करने पर उनको निलंबित कर दिया गया है. मालूम हो कि प्रधानाध्यापक द्वारा मई 2025 में भी एमडीएम में लापरवाही बरती गई थी और अनुपस्थित रहने की वजह से एक माह का वेतन बीएसए चित्रकूट ने रोक दिया था. बावजूद इसके हेडमास्टर द्वारा खुद में कोई सुधार नहीं किया गया. फिलहाल बीएसए ने ये भी कहा है कि अगर अन्य स्कूलों में भी नियमों की अनदेखी की जाती है तो उन पर भी कार्रवाई होगी.
🛑 #बीएसए की बड़ी कार्यवाही, समय से पहले विद्यालय बंद करने पर प्रधानाचार्य निलंबित….
#Chitrakoot बीएसए चित्रकूट की बड़ी कार्यवाही, समय से पहले विद्यालय बंद करने पर प्रधानाचार्य निलंबित….
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय करौंहा क्षेत्र… pic.twitter.com/sbiHl7p4lP
— शिक्षा खबर UP–Bihar 📝 (@upbasic_shiksha) February 16, 2026