भारत-फ्रांस के बीच हुए ये 21 समझौते…देश में डिफेंस से लेकर AI तक और बनेंगे फ्रेंच हेलीकॉप्टर

February 17, 2026 by No Comments

Share News

India and France 21 Agreements: भारत और फ्रांस के बीच दोस्ती को एक नई गहराई मिल गई है. दरअसल आज मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ऐसी मुलाकात हुई जो कि ऐतिहासिक बन गई और पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

बता दें कि दो देशों के प्रमुखों की इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग में कुल 21 बड़े समझौतों व फैसलों पर मुहर लगी है, जो कि देश के युवाओं को आगे ले जाने का काम करेगी. इन समझौतों में डिफेंस से लेकर स्पेस और क्लीन एनर्जी तक के फैसले लिए गए हैं. इस अहम मुलाकात में दोनों देशों ने अपनी पार्टनरशिप को अब ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ का नाम दे कर एक नए इतिहास को लिखा है.

माना जा रहा है कि दो देशों के बीच यह मात्र एक समझौता नहीं, बल्कि अगले कई दशकों के लिए विकास का एक नया ब्लूप्रिंट है. साथ ही इस मुलाकात का सबसे बड़ा संदेश यह है कि भारत अब ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर कदम बढ़ा चुका है साथ ही फ्रांस जैसे शक्तिशाली देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है.

ये हुए हैं कुल 21 समझौते

भारत और फ्रांस के संबंधों को ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ स्तर तक अपग्रेड किया गया.
भारत-फ्रांस इनोवेशन नेटवर्क लॉन्च.
भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष की शुरुआत की गई है.
साझेदारी के साथ ही Horizon 2047 रोडमैप की समीक्षा के लिए वार्षिक विदेश मंत्रियों द्वारा संवाद स्थापित किए जाएंगे.
रक्षा सहयोग समझौते का नवीनीकरण किया गया है.
कर्नाटक के वेमागल में H125 हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली लाइन का उद्घाटन हुआ.
BEL और Safran के बीच भारत में HAMMER मिसाइल उत्पादन के लिए संयुक्त उद्यम.
संयुक्त एडवांस्ड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट ग्रुप का गठन.
Indian Army और French Land Forces में अधिकारियों की परस्पर तैनाती.
DST और CNRS के बीच एडवांस्ड मटेरियल्स सेंटर स्थापित करने का आशय पत्र.
महत्वपूर्ण खनिज-धातुओं में सहयोग हेतु संयुक्त आशय घोषणा.
T-Hub और Nord France के बीच स्टार्ट-अप व टेक सहयोग का आशय पत्र.
डिजिटल साइंस व टेक्नोलॉजी इंडो-फ्रेंच सेंटर स्थापित करने की संयुक्त घोषणा.
एरोनॉटिक्स स्किलिंग के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना का आशय पत्र.
दोहरे कराधान से बचाव समझौते के प्रोटोकॉल में संशोधन.
AIIMS New Delhi में हेल्थ AI इंडो-फ्रेंच सेंटर लॉन्च.
DBT और ANRS के बीच संक्रामक रोग व वैश्विक स्वास्थ्य अनुसंधान सहयोग.
Department of Posts और La Poste के बीच आशय पत्र.
DST–CNRS के बीच वैज्ञानिक सहयोग MoU.
मेटाबोलिक हेल्थ साइंस के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर स्थापना समझौता.
Ministry of New and Renewable Energy के साथ ही Ministry for the Economy, Finance and Industrial, Energy and Digital Sovereignty के बीच नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग MoU नवीनीकरण किया गया है.

nbsp;

ये भी पढ़ें-लॉ कॉलेज में लड़की की हत्या… आरोपी छात्र ने खुद को भी मारी गोली-Video