“योगी सर हम पढ़ें कि झाड़ू लगाएं….” छात्राओं ने CM से पूछा सवाल; सरकारी स्कूल में शिक्षिका का शौचालय साफ करते Video वायरल
Kanpur: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि किसी सरकारी स्कूल में शिक्षिका के साथ ही बच्चे भी झाड़ू लगा रहे हैं और शिक्षिका स्कूल का शौचालय साफ कर रही है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक सरकारी स्कूल से सामने आया है.
दरअसल कानपुर सहित पूरे प्रदेश के सरकारी स्कूल लम्बे समय से सफाईकर्मियों की कमी से जूझ रहे हैं. यही वजह है कि पढ़ाने के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाएं स्कूल में झाड़ू भी लगाते हैं और शौचालय भी साफ करते हैं. बच्चे भी झाड़ू लगाने के लिए मजबूर हैं क्योंकि वे गंदगी में बैठकर पढ़ना नहीं चाहते.
#UttarPradesh के एक सरकारी स्कूल में हेडमास्टर ने शौचालय साफ करते है तो वही बच्चे झाड़ू लगाने को मजबूर है क्युंकि लम्बे समय से सफाईकर्मी नहीं है, ये स्कूल तो बानगी भर है, पूरे प्रदेश का यही हाल है. लम्बे समय से सरकारी स्कूलों में सफाईकर्मी नहीं है. @myogiadityanath @DMKanpur pic.twitter.com/65DFTH0MwP
— Archana Sharma Shukla (@archanasharmas6) March 14, 2026
इसी के साथ ही स्कूल की छात्राओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ से सवाल करते पूछा है कि वे स्कूल में पढ़ने के लिए आती हैं या फिर झाड़ू लगाने के लिए. बच्चों ने ये भी कहा कि झाड़ू लगाने से हम सभी के कपड़े गंदे हो जाते हैं. चूंकि वे गंदगी में नहीं बैठ सकती, इसलिए शिक्षिका की मदद के लिए खुद भी झाड़ू लगाने लगती हैं. तो वहीं शिक्षिका का कहना है कि कई बार इसके बारे में शासन से लेकर प्रशासन तक सबको लिखा लेकिन सफाईकर्मी उपलब्ध नहीं कराए गए.
हालांकि कई बार शिक्षकों ने इस समस्या को लेकर शासन से लेकर प्रशासन तक को लिखा लेकिन समस्या जस की तस है. शिक्षकों ने मांग की है कि परिषदीय विद्यालयों के परिसर में तथा स्कूल की आस-पास की गंदगी को क्षेत्रीय सफाई कर्मी के द्वारा साफ कराया जाए और प्रतिदिन उसका निरीक्षण हो ताकि स्कूलों में सफाई बनी रहे और बच्चे किसी तरह की बीमारी की चपेट में न आएं. बड़ा सवाल ये भी है कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत एक बड़ा बजट सरकारी स्कूलों पर खर्च किया जा रहा है लेकिन एक सफाईकर्मी नहीं रखा जा रहा है?
सफाईकर्मी न होने पर झाडू लगाने को मजबूर बच्चे. #video कानपुर के एक सरकारी स्कूल का है. pic.twitter.com/PUfAakBX58
— Archana Sharma Shukla (@archanasharmas6) March 14, 2026