मौलाना को बिहार से गिरफ्तार कर UP लाई STF…अब मांगी माफी; CM योगी आदित्यनाथ की मां को कहे थे अपशब्द-Video
Maulana Abdul Salim Chaturvedi Arrested by UP STF from Purnia: सोशल मीडिया पर उसी मौलाना का ताजा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने कुछ दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की माता जी को अपशब्द कहे थे लेकिन अब इस नए वीडियो में वह सीएम योगी आदित्यनाथ से माफी मांगते हुए दिख रहा है. बता दें कि यूपी एसटीएफ ने उसे बिहार के पुर्णिया से गिरफ्तार किया और बहराइच ले आई है.
यहां पर कोतवाली नगर में मौलाना के खिलाफ बीते आठ मार्च को विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक ने मुकदमा दर्ज कराया था. फिलहाल बिहार के रहने वाले मौलाना अब्दुल सलीम चतुर्वेदी को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है.
बता दें कि बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट पथराबाड़ी निवासी मौलाना अब्दुल सलीम चतुर्वेदी ने मार्च महीने के दौरान एक सभा में अपने लोगों के सामने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को अपशब्द कहे थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मौलाना को गिरफ्तार करने की मांग तेजी से उठी थी और उत्तर प्रदेश में मौलाना के खिलाफ जन आक्रोश व्याप्त हो गया था. इसी के बाद यूपी एसटीएफ ने कड़ा एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक अजीत प्रताप सिंह ने कोतवाली नगर में आठ मार्च को तहरीर देकर मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी.
इस पर तमाम तलाशी के बाद यूपी एसटीएफ ने बिहार के पूर्णिया जिले से मौलाना को गिरफ्तार कर लिया और यूपी एसटीएफ गोरखपुर टीम के निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह की अगुवाई में उसे बहराइच कोतवाली नगर थाने लाया गया. इसके बाद प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने मौलाना से पूछताछ की और फिर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य जांच कराई गई. इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है तो वहीं सोशल मीडिया पर उसका माफी मांगते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. उसने अपने लोगों से अपील की है कि इस तरह की हरकत दुबारा कोई भी न करे.
कोतवाल ने मीडिया को जानकारी दी कि मंगलवार सुबह पांच बजे टीम उसे लेकर आई थी और फिर विधिक कार्रवाई और पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.
“ये वही मौलाना सलीम हैं जिन्होंने सीएम योगी की मां के लिए अपशब्द कहे थे..”
मौलाना अब्दुल्ला सलीम को यूपी पुलिस बिहार से उठा लाई थी.. यूपी आते ही नरम हुए मौलाना के तेवर.. माफी मांग रहे हैं.. चाल भी कुछ बदली बदली लग रही है जनाब की..#Bihar #MaulanaSaleem #Arrest #CMYogi #UPPolice… pic.twitter.com/yskDEEZ4Ns
— Vivek K. Tripathi (@meevkt) March 31, 2026