CM योगी की मां पर मौलाना ने दिया विवादित बयान…मंच से ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने दी बड़ी चेतावनी-Video

March 9, 2026 by No Comments

Share News

UP News: सोशल मीडिया पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक मौलाना को चेतावनी देते हुए दिख रहे हैं. दरअसल इस मौलाना ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर विवादित टिप्पणी की है. इसको लेकर चारो तरफ बवाल मचा हुआ है. विवादित बयान देने वाले मौलाना सलीम के खिलाफ बलरामपुर में एफआईआर दर्ज की गई है तो वहीं मौलाना सलीम को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है.

इसी बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का वीडियो सामने आया है. उन्होंने मंच से ही मौलना को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि “योगी आदित्यनाथ की मां हमारी मां है.” उन्होंने आगे कहा कि “किसी की मां तक जाने की हिम्मत नहीं होनी चाहिए. मां के स्तर पर जाओगे तो हम जितने बैठे हैं न. सबकी मां हमारी मां हैं और हमारी मां हम सबकी मां है. आदित्यनाथ जी की मां के बारे में जिसने बोला है, बहुत गलत बोला है. उसकी भर्त्सना कर रहे हैं हम सार्वजनिक मंच पर. सबके सामने. अपने मौलाना को समझाइए.”

बता दें कि माघ मेले और फिर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद से ही सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उनका विवाद जगजाहिर है लेकिन जब मां की बात आई तो स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द ने तुरंत सीएम योगी के साथ खड़े नजर आए हैं. बता दें कि माघ मेले के मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द और योगी आदित्यनाथ यानी दोनों के बीच सार्वजनिक मंच से एक-दूसरे के खिलाफ तीखे जुबानी बाण छोड़े गए थे लेकिन योगी आदित्यनाथ की मां पर गलत टिप्पणी होने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने खुलकर मौलाना सलीम का विरोध किया है.

बीजेपी जिलाध्यक्ष ने दी तहरीर

बता दें कि बलरामपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष की तहरीर पर मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है तो वहीं पूरे उत्तर प्रदेश में 83 थानों में भी मौलाना के खिलाफ शिकायतें दी गई हैं. मौलाना के खिलाफ हिंदू संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बीजेपी पदाधिकारियों और छात्रों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा.

जानें क्या है पूरा मामला?

बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर कथित विवादित टिप्पणी करते दिख रहे हैं. इसी के बाद से ये विवाद शुरू हुआ है. वीडियो सामने आने के बाद कई हिंदू व समाजिक संगठनों और लोगों ने इसे मुख्यमंत्री की मां का अपमान बताया है और विरोध कर रहे हैं.

तो वहीं लखनऊ के हजरतगंज इलाके में कई स्थानों पर  होर्डिंग लगाकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है. होर्डिंग में लिखा गया कि “योगी जी की मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदू समाज”. तो वहीं मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई.

ये भी पढ़ें-गर्भवती मां का शव गोद में लिटा कर रात भर रोते रहे दो बच्चे…रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर भाग गया मुस्लिम बाप; रूह कंपा देने वाला Video वायरल