AKTU News: अब समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगी प्रवेश प्रक्रिया
AKTU News: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) में मंगलवार को कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय की अध्यक्षता में केंद्रीय प्रवेश समिति की बैठक हुई जिसमें विभिन्न प्रस्तावों पर अनुमोदन प्रदान किया गया।
विश्वविद्यालय के यूपीटीएसी की ओर से हर वर्ष इंजीनियरिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया इस बार समर्थ पोर्टल के जरिये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी. इस तरह से शैक्षिक सत्र 2026-27 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए समस्त प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से करायी जाएगी। बीटेक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने पर भी बैठक में चर्चा की गयी. इसके लिए जल्द ही कार्यक्रम जारी किया जाएगा.
बैठक में प्रतिकुलपति प्रो0 राजीव कुमार, कार्यवाहक कुलसचिव एवं वित्त अधिकारी केशव सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 ओपी सिंह, प्राचार्या एफओएपी प्रो0 वंदना सहगल सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें-पुलिस ने 3 हजार किलो मिलावटी चायपत्ती के साथ पकड़ा गिरोह…आरोपी ने कैमरे के सामने बना कर दिखाया-Video