पुलिस ने 3 हजार किलो मिलावटी चायपत्ती के साथ पकड़ा गिरोह…आरोपी ने कैमरे के सामने बना कर दिखाया-Video
Telangana News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी दिखा रहा है कि कैसे वो केमिकल युक्त शरीर के लिए घातक जहर चायपत्ती के रूप में तैयार करता था. बता दें कि ये वीडियो तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सामने आया है. यहां पर पुलिस ने नकली चायपत्ती बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है.
ये गैंग जहरीली चायपत्ती बनाकर स्थानीय छोटी दुकानों, होटलों, ढाबों में सप्लाई कर रहे थे. पुलिस ने इस मामले मे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. सूचना मिलने पर पुलिस ने उन ठिकानों पर छापेमारी की जहां पर नकली चायपत्ती तैयार की जा रही थी. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, पुलिस ने करीब 3 हजार किलो नकली चाय की पत्ती बरामद की है. मौके से पुलिस को भारी मात्रा में चायपत्ती के तैयार नकली पैकेट, कच्चा माल और पैकिंग मशीन मिली है.
गिरफ्तार होने के बाद आरोपियों ने पुलिस के सामने नकली चाय की पत्ती बनाकर दिखाई. इसको बनाने के लिए आरोपी ने सिंथेटिक कलर और गुड़ के रस जैसी कोई चीज मिलाई. फिलहाल पुलिस ने प्रारम्भिक जांच में पाया है कि आरोपी असली और ब्रांडेड चाय पत्ती में घटिया दर्जे की चीजें मिलाकर बेच रहे थे. खासकर एक्सपायर चायपत्ती का इस्तेमाल सिंथेटिक कलर, गुड़ का रस और लकड़ी के बुरादे का इस्तेमाल किया जा रहा था. इसके बाद आरोपी बड़ी-बड़ी कंपनियों के नकली पैकेट तैयार कर बाजार में बेच रहे थे. तो वहीं कम कीमत पर ब्रांडेड चायपत्ती पाकर लोग भी खूब खरीदारी कर रहे थे. लोगों को लग रहा था कि ये ब्रांडेड कंपनी की चायपत्ती है. उनको नहीं मालूम था कि ब्रांडेड के पैकेट में नकली और जहरीली चायपत्ती उनको बेची जा रही थी.
ये होता है सेहत को नुकसान
सोशल मीडिया पर एक्सपर्ट के वायरल बयान के मुताबिक, मिलावटी चायपत्ती वाली चाय पीने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है. इससे पेट की तमाम बीमारियां हो सकती हैं. चूंकि इसमें कृत्रिम रंग और अन्य रसायन मिला रहता है, इसलिए ये किडनी पर बुरा असर डालता है. अगर इसका लम्बे समय तक इस्तेमाल किया जाए तो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी हो सकती है. तो वहीं अगर मिलावटी चायपत्ती में लोहे के चूरे और लकड़ी का चूरा मिलाया जाता है तो ऐसी चाय पीने से दांत खराब हो सकते हैं और शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो सकते हैं जो कि सेहत पर बुरा असर डालता है.
तेलंगाना में 3000 किलो नकली चाय की पत्ती पकड़ी गई है,
मिलावट खोर ने नकली चाय की पत्ती बना कर भी दिखाई है, सरकार से निवेदन है तत्काल इसको GI टैग देदो नहीं तो अमेरिका इसका भी पेटेंट करवा लेगा। pic.twitter.com/l1El0F4kAz
— खुरपेंच (@khurpenchh) April 24, 2026
ये भी पढ़ें-यू ट्यूब पर ऐसे बढ़ा सकते हैं कमाई…अगर आ रहे हैं 5 लाख व्यूज; तो जानें कितनी होगी कमाई?