समाजवादी पार्टी में जाएंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह…? सामने आया जवाब-Video
Brijbhushan Sharan Singh News: आज यानी रविवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे थे. यहां वह किसान नेता पूरन सिंह के पिता की तेहरवीं के मौके पर पहुंचे थे. इसी दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने के अटकलों पर जवाब दिया. हालांकि भविष्य की रणनीति को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है.
बता दें कि यूजीसी के नए नियमों के सामने आने के बाद सवर्ण समाज जहां एकजुट होकर मोदी सरकार का विरोध कर रहा है तो इसी बीच भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह भी इस युद्ध में अपनी ही पार्टी के खिलाफ कूद गए हैं और लगातार सवर्ण समाज का साथ देते हुए यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. तो वहीं जल्द ही उनके समाजवादी पार्टी में जाने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं.
तो वहीं सामने आए ताजे बयान में उन्होंने कहा है कि मैं फिलहाल भारतीय जनता पार्टी में हूं. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा एक बेटा भाजपा का विधायक है और एक बेटा सांसद है. मैं खुद 6 बार सांसद रह चुका हूं और एक बार पत्नी सांसद रह चुकी है. इसलिए फिलहाल मैं भाजपा का हूं. इसी के साथ ही पत्रकारों ने भविष्य की रणनीति के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. इसी के साथ ही कहा कि मैं कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता. साथ ही ये भी कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मै यहां अपनी शोक संवेदना प्रकट करने आया था.
बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह मुजफ्फरनगर में स्थित गांव नसीरपुर में स्थित किसान नेता पूरन सिंह के गांव पहुंचे थे. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
क्या #बृजभूषणशरण सिंह ज्वाइन कर रहे है #समाजवादीपार्टी… क्या बोले सुनें?
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार को भाजपा नेता किसान नेता पूरन सिंह के पिता की तेहरवीं की रश्म में पहुंचे थे.. #Bjp #samajwadiparty #ugc_काला_कानून_वापस_लो #विश्वशांति_महाधार्मिकअनुष्ठान pic.twitter.com/qrVemOTZjp— Archana Sharma Shukla (@archanasharmas6) May 3, 2026
ये भी पढ़ें-जानें क्या है दलबदल विरोधी कानून…? क्या AAP से BJP में पहुंचे राघव चड्ढा बने रहेंगे सांसद?