“मेरी लड़ाई यहीं खत्म नहीं होती…” पश्चिम बंगाल की पानीहाटी सीट पर जीत दर्ज करने पर बोलीं दुष्कर्म-हत्या केस पीड़िता की मां-Video
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के बाद से भाजपा कार्यलय में ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया जा रहा है तो इसी बीच उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता की मां और पानीहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ का बयान सामने आया है. उन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज कर ली है और भाजपी की जीत पर खुशी व्यक्त की है.
#WATCH | नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल: आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता की मां और पानीहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने विक्ट्री साइन दिखाया।
चुनाव आयोग के अनुसार वे 20463 मतों से आगे चल रही हैं। भाजपा फिलहाल 194 सीटों पर बहुमत के आंकड़े से… pic.twitter.com/PH9JoFrz9n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
सोशल मीडिया पर न्यूज एजेंसी एएनआई का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रही हैं कि “मेरी बेटी सिर्फ़ मेरी बेटी नहीं है बल्कि वह पूरे राष्ट्र की बेटी है। पूरी दुनिया पानीहाटी को देख रही थी.’ उन्होंने आगे कहा कि मेरी लड़ाई यहीं खत्म नहीं होती. जब तक मैं जीवित रहूंगी, मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगी. वह आगे बोलीं कि अभी न्यायालय में मामला चल रहा है। मेरी लड़ाई आगे जारी रहेगी, यह नए विचारों की लड़ाई है.”
#WATCH | उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता की मां और पानीहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा, “मेरी बेटी सिर्फ़ मेरी बेटी नहीं है, वह पूरे राष्ट्र की बेटी है। पूरी दुनिया पानीहाटी को देख रही थी… मेरी लड़ाई यहीं… https://t.co/diYCn5m2kJ pic.twitter.com/zc35EEhI5d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
बता दें कि आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को भाजपा ने पानीहाटी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था, जिसकी सराहना पूरे देश में हुई. फिलहाल अब इस सीट पर रत्ना देबनाथ ने जीत हासिल कर ली है.
#WATCH | उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता की मां और पानीहाटी सीट से भाजपा की विजयी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा, “यह जीत पानीहाटी, पूरे बंगाल की जनता की जीत है। यह जीत मैं प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित करती हूँ। घोष परिवार के… pic.twitter.com/t4IhTGvLRn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
आज पूरा हुआ श्यामा प्रसाद का सपना
वहीं एक अन्य वीडियो में सनसोल, पश्चिम बर्धमान (पश्चिम बंगाल) के आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कहते दिख रही हैं कि आज श्यामा प्रसाद जी का सपना पूरा हुआ है और हमारे कार्यकर्ता इतना मारना-पीटना, इतने सालों से हमने जो सहा है आज जनता ने उसको जवाब दे दिया है.
#WATCH आसनसोल, पश्चिम बर्धमान (पश्चिम बंगाल): आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा,”आज श्यामा प्रसाद जी का सपना पूरा हुआ है और हमारे कार्यकर्ता इतना मारना-पीटना, इतने सालों से हमने जो सहा है आज जनता ने उसको जवाब दे दिया है।” pic.twitter.com/fXBLG3d9QR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
ये भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल की बदल गई आबोहवा…चीफ सेक्रेटरी ने सभी डिपार्टमेंट सेक्रेटरी और हेड ऑफ़िस को दिया ये बड़ा आदेश