पश्चिम बंगाल की बदल गई आबोहवा…चीफ सेक्रेटरी ने सभी डिपार्टमेंट सेक्रेटरी और हेड ऑफ़िस को दिया ये बड़ा आदेश
West Bengal Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है. इसी के साथ ही बंगाल की हवा में परिवर्तन देखने को मिलने लगा है.
दरअसल सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक लेटर वायरल हो रहा है जो कि पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी का है. इसमें सभी डिपार्टमेंट सेक्रेटरी और हेड ऑफ़िस को आदेश दिया गया है और कहा गया है कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी ज़रूरी कागज़ या फ़ाइल ऑफिस से हटाई या खराब न की जाए या बाहर न ले जाई जाए. इसी के बाद से बंगाल में सभी विभागों में अधिकारियों की सक्रियता देखी जा रही है.
बता दें कि ममता बनर्जी बंगाल में 20 मई 2011 से मुख्यमंत्री हैं. उनका दूसरा कार्यकाल 2016 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद तो वहीं तीसरा कार्यकाल 2021 से शुरू हुआ था लेकिन इस बार यानी 2026 के विधानसभा चुनाव में उनकी जीत के रथ को भाजपा ने रोक दिया है और अब यहां बहुमत के साथ भाजपा आ गई है.
#WATCH | दिल्ली | पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों के रुझानों में भाजपा की बढ़त के बाद भाजपा नेता तरुण चुघ ने अन्य पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया। pic.twitter.com/6Hzszb4qhj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
बता दें कि बीजेपी ने असम चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है और पश्चिम बंगाल में फिलहाल 204 सीटों पर आगे चल रही है, जो कि बहुमत के आंकड़े से काफी आगे है. बता दें कि भाजपा की जीत पर बीजेपी कार्यालय में लगातार ढोल-नगाड़े बज रहे हैं और पटाखे छुड़ाए जा रहे हैं. भाजपा खेमे में पूरी तरह से जश्न का माहौल है.
पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी ने सभी डिपार्टमेंट सेक्रेटरी और हेड ऑफ़िस को आदेश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी ज़रूरी कागज़ या फ़ाइल ऑफिस से हटाई या खराब न की जाए या बाहर न ले जाई जाए। pic.twitter.com/dBfTl0wF4s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
ये भी पढ़ें-समाजवादी पार्टी में जाएंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह…? सामने आया जवाब-Video