ट्रैक पार कर रही थी मौसी-भांजी…अचानक आ गई ट्रेन; मौत, रूह कंपा देने वाला Video वायरल
Bihar Nalanda Bakhtiyarpur Railway Station: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि दो महिलाएं रेलवे ट्रैक पार कर के रेलवे प्लेटफार्म पर चढ़ रही हैं लेकिन इसी बीच ट्रेन आ जाती है. इससे पहले कि दोनों महिलाएं प्लेटफार्म संख्या एक पर पर चढ़ पाती वे ट्रेन के नीचे आ गई और दर्दनाक मौत हो गई. इस तरह से वीडियो लोगों को सीख देते हैं कि इस तरह की गलती कभी न करें. कभी भी जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक क्रॉस न करें.
वीडियो बिहार के दानापुर-बख्तियारपुर रेल खंड के बख्तियारपुर स्टेशन से सामने आया है. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है. हादसा सोमवार की दोपहर का है. दोनों महिलाएं रिश्ते में मौसी-भांजी बताई जा रही हैं.
घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर जीआरपी की पुलिस मौके पर पहुंची और फिर सफाई कर्मियों की मदद से मृतका के शव को चुनकर एक जगह इकट्ठा किया गया. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेजकर दोनों महिलाओं की पहचान की गई. बख्तियारपुर जीआरपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि अवैध क्रासिंग से पार करने के दौरान ये हादसा हुआ है. फिलहाल दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जीआरपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने ये भी बताया कि उन्होंने दोनों महिलाओं के पहचान के बारे में बताया है कि दोनों रिश्ते में मौसी और भांजी लगती थीं. एक महिला की पहचान गयाजी जिले के मानपुर थाना क्षेत्र बुनियादगंज एसपी कॉलोनी निवासी नंदलाल सिंह की 45 वर्षीय पत्नी इंतर देवी के रूप में हुई है और दूसरी महिला अथमलगोला थाना क्षेत्र रामनगर निवासी 28 वर्षीय संगीता देवी के रूप में हुई.
शादी से लौट रही थीं दोनों
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मौसी-भांजी शादी समारोह में शामिल होने के बाद गयाजी से बाढ़ के अथमलगोला जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन से बख्तियारपुर पहुंची थीं और फिर ट्रेन से उतर कर दोनों ओवर ब्रिज से क्रॉस न करके रेलवे ट्रैक से अवैध रूप से पार करके प्लेटफॉर्म संख्या दो से एक पर जाने की कोशिश कर रही थीं.
इसी दौरान अचानक नई दिल्ली से मालदा को जाने वाली गाड़ी संख्या 14004 फरक्का एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आ गई. इससे पहले की दोनों महिलाएं खुद के बचाव के लिए कुछ करतीं तब तक ट्रेन ने दोनों को ट्रैक पर रौंद दिया और आगे निकल गई. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और जिस किसी ने भी इस घटना को देखा वो भौचक रह गया. तो वहीं घटना की सूचना के बाद दोनों महिलाओं के परिवार में कोहराम मच गया.
बता दें कि इस तरह की घटनाओं के कई वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं और घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन लोग इससे सीख लेने के बजाए लगातार नियमों का उल्लंघन कर रह हैं. तो वहीं बख्तियारपुर स्टेशन पर जो हादसा हुआ है, उससे रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा इंतजामों में कमी भी उजागर हो रही है. हालांकि लोगों को इस तरह के प्रयास से बचना चाहिए और जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए.
印度5 月 4 日星期一下午 2 点 24 分,两名妇女在巴特那巴克蒂亚尔普尔火车站 1 号站台过马路时被 Faraca Express 列车撞倒。pic.twitter.com/bP1RoK72wY
— Inty News (@__Inty__) May 5, 2026
ये भी पढ़ें-गर्भवती महिला के साथ दिन-दहाड़े छेड़छाड़…पीछे से आकर धूर्त ने किया ऐसा; लगी चीखने-Video