मौत की फर्जी खबर पर आग बबूला हुए शक्ति कपूर…बोले- लूंगा लीगल एक्शन-Video
Shakti Kapoor News: हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता व बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर की मौत की फर्जी खबर सामने आने के बाद उनका बयान सामने आया है. इस खबर पर क्रोधित होते हुए उन्होंने कहा है कि वह लीगल एक्शन लेंगे. बता दें कि वह पिछले काफी दिनों से लाइमलाइट से दूरे हैं और सोशल मीडिया पर भी कहीं एक्टिव नहीं दिखाई दे रहे थे.
इसी बीच सोशल मीडिया पर किसी ने उनके निधन की अफवाह फैला दी. इस पर उनके फैंस को बुरा लगा. इसके बाद शक्ति कपूर ने प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने खुद को स्वस्थ्य बताया है. इसी के साथ उनकी मौत की खबर को इग्नोर करने की बात कही है. साथ ही कहा है कि वह इसकी शिकायत करने जा रहे हैं.
उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों ने भी प्रसन्नता जाहिर की है.
बता दें कि ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में शक्ति कपूर आखिरी बार नजर आए थे. अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की तिकड़ी के साथ वह इस फिल्म में दिखे थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी. हालांकि शक्ति कपूर ने खलनायक की भूमिका के साथ ही हास्य अभिनेता के तौर पर भी अपनी पहचान हिंदी फिल्म जगत में बनाई है. उन्होंने कई जाने-माने अभिनेताओं के साथ काम किया और कई हिट फिल्में दी.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-‘मुझे रं@*$ कहा…मेरी मां को भी दी गाली…’ नमाज के फायदे बताने पर नमिता थापर पर ट्रोलर्स ने साधा निशाना-Video