प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर किसके छुए पैर…हो रही है खूब चर्चा; जानें कौन हैं 98 साल के माखनलाल?-Video
Narendra Modi touched Makhanlal’s Feet: पश्चिम बंगाल में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए पहली बार सरकार बना ली है. कुछ ही क्षण पहले भव्य आयोजन के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ली तो इसी मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बुजुर्ग को गले लगाया और उनके पैर भी छुए, जिनकी चर्चा जोरों पर हो रही है.
दरअसल बंगाल में पहली बार बन रही भाजपा की सरकार को लेकर एक भावुक पल भी देखने को मिला. सुवेंदु अधिकारी और उनकी कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचे और वरिष्ठ भाजपा नेता माखनलाल सरकार का सम्मान कर उनको गले से लगा लिया.
#WATCH | कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद लिया।
1952 में, माखनलाल सरकार को कश्मीर में तब गिरफ्तार किया गया था जब वे वहां भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान… pic.twitter.com/rMqWJnHCK3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
इसी के साथ ही तुरंत उनके पैर भी छू लिए और आशीर्वाद दिया तो वहीं माखनलाल सरकार ने मोदी को तुरंत उठाकर गले से लगाया और फिर कुछ पल के लिए दोनों एक-दूसरे के गले से ही चिपके रहे. इस पल को हर किसी ने देखा और आंखें नम हो गई. मंच पर प्रधानमंत्री मोदी और माखनलाल सरकार दोनों भावुक दिखाई दिए तो वहीं जनता ने भी इस पल को महसूस किया. इस दौरान कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा. इस पल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के रहे साथ
बता दें कि माखनलाल सरकार को इस खास मौके पर भाजपा ने मंच पर खास जगह दी. उनको भाजपा के पुराने और समर्पित नेताओं में गिना जाता है. लंबे समय तक उन्होंने पार्टी और राष्ट्रवादी आंदोलन के लिए काम किया है और बंगाल में भाजपा जहां पर है इसके लिए उनका बड़ा योगदान है. वह जमीनी स्तर पर राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े रहे.
जानकारों के मुताबिक, साल 1952 में कश्मीर में भारतीय तिरंगा फहराने का आंदोलन चलाया गया था. इस दौरान वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ भी माखनलाल सरकार मौजूद थे. उनको इस आंदोलन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद वह काफी वक्त तक जेल में रहे.
बहुत समय बाद जब 1980 में भाजपा का गठन हुआ, तब माखनलाल सरकार ने पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभाली और इसके लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वह इन जिलों के संगठनात्मक समन्वयक बने रहे. आज उनकी आंखों के सामने भाजपा ने बंगाल में अपनी सरकार बनाई, इसे देखकर वह भी भावुक हुए बगैर नहीं रह सके.
1981 में साल साल तक रहे जिला अध्यक्ष
माखनलाल के बारे में भाजपा के पुराने नेता बताते हैं कि माखनलाल ने सिर्फ एक साल के अंदर ही करीब 10,000 लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी और उनकी इसी लगन के चलते ही वह 1981 से लेकर लगातार सात साल तक जिला अध्यक्ष के रूप में काम किया. इस बात को उस दौर में बहुत बड़ी बात मानी जाती थी, क्योंकि तब अक्सर भाजपा में किसी नेता को एक ही संगठनात्मक पद पर लंबे समय तक के लिए नहीं रखा जाता था. इसीलिए जब भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बनाई, इस दौरान उनकी मौजूदगी को पार्टी के लम्बे संघर्ष के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है.
#WATCH | कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनोनीत मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/cAQs3Q5zmp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
ये भी पढ़ें-बंगाल के नए मुख्यमंत्री बने सुवेंदु अधिकारी… दिलीप घोष सहित चार विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ-Video