बंगाल के नए मुख्यमंत्री बने सुवेंदु अधिकारी… दिलीप घोष सहित चार विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ-Video
Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सुवेंदु अधिकारी ने शपथ ले ली है. उनके साथ ही पांच विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.
#WATCH | कोलकाता: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। pic.twitter.com/VTi3pJWMMk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, खुदीराम टुडू, निशिथ घोष शामिल हैं. शपथ लेने के बाद सुवेंदु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद. सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. इस तरह से बंगाल का पहला भाजपा मुख्यमंत्री मिल गया है.
#WATCH | कोलकाता: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NDA के दूसरे वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन किया। pic.twitter.com/Ip02Gvze9I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुआ था. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित भाजपा के सभी दिग्गत नेता भी शामिल हुए. मंच पर सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता को दंडवत प्रणाम किया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.