लेफ्टिनेंट जनरल NS राजा सुब्रमणि बने देश के नए CDS…उनके बारे में जानें सब कुछ

Share News

New CDS Lieutenant General N S Raja Subramani: देश को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि के तौर पर मिल गया है. अब उनको हाथों में तीनों सेनाओं की जिम्मेदारी होगी. भारत सरकार ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया है.

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, अभी तक देश के सीएडीएस यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान हैं. इनकी जगह ही लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि को दी गई है. अब वह पदभार ग्रहण करने की तारीख से लेकर अगले आदेश तक भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग में सचिव के रूप में भी कार्यरत रहेंगे. बता दें कि वर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई 2026 को समाप्त हो रहा है. इसके बाद सुब्रमणि ये पदभार सम्भालेंगे.

जानें कौन हैं नए सीडीएस?

लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि का करियर करीब 40 साल लम्बा है. इस दौरान वह जम्मू-कश्मीर, असम और पश्चिमी सीमा सहित कई अहम ऑपरेशनल इलाकों में बखूबी जिम्मेदारी सम्भाल चुके हैं. 1 सितंबर 2025 से लेकर अब तक राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह 1 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2025 तक सेना के उप-प्रमुख (Vice Chief of the Army Staff) के पद को बखूबी सम्भाला था. इसके बाद मार्च 2023 से जून 2024 तक मध्य कमान (Central Command) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ भी रहे.

वह फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में मिलिट्री एडवाइज़र के रूप में काम कर रहे हैं. इससे पहले वह भारतीय सेना के वाइस चीफ और सेंट्रल कमांड के प्रमुख भी रह चुके हैं. वह 8 गढ़वाल राइफल्स से जुड़े रहे हैं और सेना की स्ट्राइक कोर की भी कमान संभाल चुके हैं.

मिल चुका है ये सम्मान

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि को सेना में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल के साथ ही अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है.

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नौसेना का बनाया गया नया चीफ

बता दें कि वाइस एडमिरल स्वामीनाथन को नौसेना का नया चीफ नियुक्त किया गया है. नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़कवासला; जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, श्रिवेनहैम (यूनाइटेड किंगडम); कॉलेज ऑफ नेवल वॉरफेयर, करंजा के साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज, न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड (USA) से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की है.

31 मई को वह कार्यभार संभालेंगे. उनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2028 तक का है. फिलहाल वह वर्तमान में मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमांडर हैं. वह संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (Electronic Warfare) के विशेषज्ञ हैं. 1 जुलाई, 1987 में उनको भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था.

ये भी पढ़ें-क्रूज में पानी भरने के बाद बांटी गई लाइफ जैकेट…घोर लापरवाही का ताजा Video वायरल; मरने के बाद भी मां सीने से चिपकाए रही बेटा, बेटी ने सुनाई दिल को झकझोर देने वाली आंखों देखी