पीएम मोदी ने एक साल तक सोने के आभूषण न खरीदने की दी सलाह…बोले वर्क फ्रॉम होम करो; जानें क्यों कहा ऐसा? Video
PM Narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को एक साल तक सोना (Gold) न खरीदने की सलाह दी है. इसी के साथ ही रविवार को एक भाषण देते हुए वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की भी सलाह दी है. दरअसल मीडिल ईस्ट में युद्ध जारी है और तेल व गैस के संकट का दौर चल रहा है. इस पर उन्होंने पेट्रोल और डीजल का संयम से इस्तेमाल करने की सलाह दी और कहा कि ‘पिछले दो महीने से हमारे पड़ोस में ही इतना बड़ा युद्ध चल रहा है इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ा है. उन्होंने ये भी कहा कि इसका असर भारत पर तो और भी गंभीर रूप से पड़ा है.
उन्होंने ये सलाह हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दी. पीएम मोदी ने कहा कि ‘भारत के पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं है. इसलिए हमको अपनी जरूरत के लिए डीजल और पेट्रोल, गैस को बहुत बड़ी मात्रा में दुनिया के दूसरे देशों यानी बाहर से मंगाना पड़ता है. चूंकि ईरान में युद्ध जारी है, इसलिए पूरी दुनिया में पेट्रोल, डीजल, गैस और फर्टिलाइजर के दाम तेजी से बढ़े हैं. कुल मिलाकर उनका कहना है कि हमें कोशिश करनी चाहिए कि इसे हिसाब से खर्च करें. यानी अगर जो काम घर से किया जा सकता है उसे करने के लिए ऑफिस जाने की क्या जरूरत.
प्रधानमंत्री मोदी की अपील :
• जहाँ संभव हो, Work From Home को प्राथमिकता दें।
• एक साल तक सोना खरीदने से बचें।
• पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए मेट्रो से सफर करें, पार्सल रेल से भेजें और कार का कम इस्तेमाल करें।
• खाने के तेल का उपयोग कम करें।
• रासायनिक खाद का… pic.twitter.com/uvr3CGDRwC
— Panchjanya (@epanchjanya) May 10, 2026
पीएम मोदी ने कोरोना समय की याद दिलाई और कहा कि ‘हमने कोरोना के समय में वर्क फ्रॉम होम किया. मीटिंग्स भी ऑनलाइन की गई. वीडियो कांफ्रेंस आदि अनेक व्यवस्थाएं विकसित हुई. हमें इसकी आदत भी हो गई थी. वह आगे बोले कि अब फिर से समय की मांग है कि उन व्यवस्थाओं को हम फिर से शुरू करें, ताकि देशहित में हम कार्य कर सकें.
इसी के साथ ही विदेशी मुद्रा बचाने के लिए भी उन्होंने जोर दिया और कहा कि ‘आज जो संकट है उसमें हमें विदेशी मुद्रा बचाना बहुत ही जरूरी है. पेट्रोल-डीजल दुनिया भर में इतना ज्यादा महंगा हो गया है कि हम सबका दायित्व बन जाता है कि पेट्रोल-डीजल की खरीद पर जो विदेशी मुद्रा खर्च होती है उसे बचाने की कोशिश करें यानी पेट्रोल डीजल बचाकर हम विदेशी मुद्रा को बचाने में भी मदद कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री मोदी की अपील :
• जहाँ संभव हो, Work From Home को प्राथमिकता दें।
• एक साल तक सोना खरीदने से बचें।
• पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए मेट्रो से सफर करें, पार्सल रेल से भेजें और कार का कम इस्तेमाल करें।
• खाने के तेल का उपयोग कम करें।
• रासायनिक खाद का… pic.twitter.com/uvr3CGDRwC
— Panchjanya (@epanchjanya) May 10, 2026
ये भी पढ़ें-मैं ब्राह्मण हूं इसलिए धमकी दी और नम्बर कम कर दिए… छात्रा की शिकायत के बाद प्रधानाचार्य बर्खास्त-Video