वट सावित्री पूजा के दौरान बरगद पेड़ में लगी भयानक आग…जान बचाकर भागीं महिलाएं-Video
Patna News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बरगद का पेड़ भयानक आग की लपटों से घिरा दिखाई दे रहा है. यह वीडियो बिहार की राजधानी पटना के फतुहा प्रखंड कार्यालय परिसर से सामने आया है. शनिवार को वट सावित्री पूजा के दौरान एक प्राचीन बरगद के पेड़ में अचानक भीषण आग लगने की बात सामने आई है. आग लगते ही पूजा स्थल पर भगदड़ मच गई और पूजा कर रही महिलाएं जान बचाकर भाग खड़ी हुईं. बताया जा रहा है कि आग उस वक्त लगी जब सुहागिन महिलाएं पूजा कर रही थीं.
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बरगद के पेड़ पर लिपटे धागे में घी के दीए की तेज लौ ने पकड़ लिया और सूता धागा होने के कारण धूं-धूं कर जलने लगा और फिर आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. बता दें कि वट सावित्री व्रत पूजा के दौरान सुहागिन महिलाएं परम्परागत तरीके से बरगद के पेड़ के चारों ओर कच्चा सूत (धागा) लपेटती हैं और परिक्रमा करती हैं. यह व्रत पति की लम्बी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं रखती हैं. इसी धागे ने दीए से आग पकड़ ली थी और बरगद का पेड़ धूं-धूं कर जलने लगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. आग लगते ही महिलाएं तुरंत हट गई थीं. इसके बाद स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया. इस घटना में बरगद के पेड़ का निचला हिस्सा, तना और वहां रखी पूजा की सामग्री पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी. इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने पूजा के दौरान लोगों से सतर्क रहने को कहा है.
बरगद का पेड़ केवल एक पेड़ नहीं होता, वह कई पीढ़ियों की यादें और प्रकृति का आशीर्वाद होता है। 🌳
पटना में वट सावित्री पूजा के दौरान इस तरह उसका जल जाना बेहद पीड़ादायक है।
जिसने वर्षों तक लोगों को छाया दी, ऑक्सीजन दी, पक्षियों को घर दिया…
आज वही इंसानी लापरवाही के कारण आग में जलता… pic.twitter.com/UW4coUxI07— Naresh Rana 🇮🇳 (@Rana009) May 17, 2026
nbsp;
ये भी पढ़ें-कहर बनकर बरसी तेज आंधी…उड़ा ले गई लड़का; चौंकाने वाला Video वायरल