मीडिया से बात करते-करते फफक कर रो पड़ा ये हीरो….पत्नी पर लगाए गम्भीर आरोप; सास ने किया पलटवार-Video
Tamil Actor Ravi Mohan: सोशल मीडिया पर तमिल एक्टर रवि मोहन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह मीडिया से बात करते-करते फफक कर रो पड़ते हैं. इस प्रेस कांफ्रेंस में वह अपनी पत्नी पर गम्भीर आरोप लगाते दिख रहे हैं. मालूम हो कि उनकी पत्नी आरती से तलाक और सिंगर केनीशा फ्रांसिस के साथ उनके लिंकअप की खबरें हाल के दिनों में खूब चर्चा में रही हैं.
ऐसे में हाल ही में सिंगर ने एक पोस्ट शेयर की थी और चेन्नई छोड़ने का दावा किया था. इसी के बाद रवि मोहन के ब्रेकअप को उनके इस पोस्ट से जोड़ा जाने लगा. इसी दौरान रवि मोहन ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और पत्नी से ब्रेक का ऐलान करते हुए कहा कि जब तक चीजें सही नहीं हो जातीं वो एक्टिंग नहीं करेंगे.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रवि मोहन ने पत्नी पर आरोप लगाने के साथ ही केनीशा के साथ कथित रिश्ते के कारण ट्रोलिंग पर रिएक्शन भी दिया. वह बोले कि उनको बेवजह अपमान सहना पड़ा. उन्होंने दावा किया कि उनको कई सालों तक गुलाम की तरह रखा गया लेकिन अब बहुत हो गया है. मैं सालों तक चुप रहा लेकिन अब मेरा धैर्य जवाब दे रहा है.
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वह इमोशनल होने के साथ ही चीखते चिल्लाते भी दिखे और आंखों में आंसू भर कर बोले कि ‘जब तक उनका तलाक नहीं हो जाता वह एक्टिंग नहीं करेंगे.” वह आगे बोले कि तलाक होते ही उनका जीवन सामान्य हो जाएगा और फिर उनकी साइबरबुलिंग बंद हो जाएगी. इसी के बाद वह वापस लौटेंगे. वह बोले कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा समय तक काम किया और ज्यादातर फिल्में सफल रहीं.
काला जादू करने का भी लगाया आरोप
रवि मोहन ने पत्नी आरती पर काला जादू करने का आरोप लगाया और कहा कि उनको खून की उल्टी हो रही है. इसी के साथ ही ये भी कहा कि उनको ब्लैकमेल किया गया. उनकी जिंदगी नरक हो गई है. उनको बच्चों से भी दूर रखा जा रहा है. दावा करते हुए वह बोले कि उन्हें अपने बेटों, आरव और अयान से भी नहीं मिलने दिया जाता. बच्चों को बॉडीगार्ड के साथ स्कूल भेजा जाता है.
2009 में हुई थी शादी
बता दें कि रवि मोहन और आरती की शादी साल 2009 में हुई थी. जैसा कि अभिनेता का दावा है कि उन्होंने अपने घरवालों के खिलाफ जाकर आरती से शादी की थी और अब उन्हें इस बात का पछतावा भी है. कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है. अब दोनों का रिश्ता पूरी तरह से टूटने की कगार पर है.
सास ने दिया बयान
दूसरी ओर रवि मोहन की सास प्रोड्यूसर सुजाता विजयकुमार का बयान सामने आया है, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बेटी का बचाव किया है और रवि के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि 2008 में विकाटन मैग्जीन को दिया एक इंटरव्यू वह ढूंढ रही हैं. यह वह सुबूत है जिससे साफ हो जाएगा कि कौन ब्लैकमेल हो रहा है और किसने शादी के लिए अपनी नस काटी.
सोशल मीडिया पर वायरल बयान में सुजाता ने कहा है कि केनीशा के कथित बुलीइंग के बारे में कहा कि वह साइबर क्राइम यूनिट से संपर्क करेंगी ताकि यह मालूम किया जा सके कि किसने किसे साइबरबुली की. तो वहीं उनसे जब पूछा गया कि क्या रवि उनके मेडिकल बिलों के लिए हर महीने 25,000 देता है? इस पर वह बोलीं कि वह ऐसा नहीं करता और अगर वह ऐसा करता भी तो यह ‘दामाद के तौर पर उसका फर्ज’ होता.
साथ ही सोशल मीडिया पर एक और बयान सुजाता का सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह इस मामले को फिलहाल इसलिए बढ़ावा नहीं दे रही हैं क्योंकि उनका नाती अभी कक्षा 10 की परीक्षा दे रहा है और बहुत स्ट्रेस में हैं.
तमिल अभिनेता रवि मोहन कैमरे के सामने भावुक हो गए।
“मैं शांत स्वभाव का व्यक्ति हूँ। इसलिए, सब मुझे कमज़ोर समझते हैं।”
“तलाक मिलने तक मैं अभिनय छोड़ रहा हूँ।
“मुझे अपने बच्चों से मिलने से रोका जा रहा है।”
“आज तक मेरा कोई निजी बैंक खाता नहीं है। मेरा केवल एक संयुक्त खाता था।”… pic.twitter.com/1SkJ2UvynY
— Nidhi (@NidhiIND07) May 16, 2026
ये भी पढ़ें-UP News: उप निदेशक पर्यटन का रिश्वत लेते Video वायरल…विभाग में मचा हड़कंप; निलंबन की संस्तुति