UP News: उप निदेशक पर्यटन का रिश्वत लेते Video वायरल…विभाग में मचा हड़कंप; निलंबन की संस्तुति
UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स रुपए लेता नजर आ रहा है. ये वीडियो पर्यटन विभाग के उप निदेशक कल्याण सिंह उर्फ केएस यादव का बताया जा रहा. ये वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है. आरोप है कि किसी से उन्होंने रिपोर्ट लगाने के लिए पैसा लिया और फिर उसे अपनी दराज में रखा, जैसा कि वीडियो में दिखाई दे रहा है.
इस वीडियो के सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया और उच्चस्तरीय जांच बैठा दी गई है. हालांकि उपनिदेशक कल्याण सिंह ने घूस लेने से इंकार किया है और दावा किया है कि उनके पीछे किसी ने ये साजिश की है और एआई से उनकी आवाज जेनरेट करा कर ये वीडियो बनाई गई है.वह वहां पर मैं नहीं हैं. विभाग ने कोई कार्रवाई की है तो मैं इस बारे में अपना पक्ष रखूंगा. उन्होंने ये भी कहा कि उनके साथ कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं.
कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
इस मामले में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि विभागीय अधिकारियों को त्वरित कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. ऐसे मामलों में किसी भी तरह से कोई भी नरमी नहीं बरती जाएगी. प्रदेश सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करती है. जांच के बाद अगर मामला सही पाया जाता है तो सेवा समाप्त कर दी जाएगी. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में निलम्बन की संस्तुति कर दी गई है. फिलहाल ये खबर वायरल खबरों व वीडियो के आधार पर लिखी गई है. वायरल वीडियो की खबर स्टिंग पुष्टि नहीं करता.
देखिये”500 के करारे नोट लेकर दराज में रखते हुए ये वीडियो यूपी पर्यटन विभाग के उपनिदेशक कल्याण सिंह उर्फ केएस यादव का बताया जा रहा है.. आधिकारिक बयान नहीं है लेकिन हड़कंप मचा है.. जांच की जा रही है..”
वीडियो में रुपया देने वाला व्यक्ति किसी रिपोर्ट का जिक्र कर रहा है.. कह रहा,… pic.twitter.com/V0z1M2UaxJ
— Pandit Brijendra Shukla Principal National Secret (@satya_1766) May 12, 2026
ये भी पढ़ें-Viral Video: थाईलैंड में लड़कियों ने की भारतीय शख्स की लात-घूसों से पिटाई…ये वजह आई सामने