Air India: लैंडिंग के वक्त रनवे से टकरा गया विमान का पिछला हिस्सा…सवार थे 181 यात्री

Share News

Air India: बंगलूरू हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब लैंडिग के वक्त एअर इंडिया के एक विमान AI2651,जो एक नैरो-बॉडी एयरबस A321 है, टेलस्ट्राइक की घटना की जद में आ गया यानी उसका पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया. घटना के वक्त विमान में 181 यात्री सवार थे. हालांकि अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी यात्रियों व चालक दल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली से आ रहा था. फिलहाल विमान को निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है. इसलिए दिल्ली लौटने वाली इसकी फ्लाइट रद्द कर दी गई है. टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इससे प्रभावित हुए यात्रियों को जल्द से जल्द समायोजित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.

बयान में आगे कहा गया है कि ‘बंगलूरू में हमारी ग्राउंड टीमें सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रही हैं.’ बयान में आगे घटना की जांच के बारे में कहा गया है.

इस सम्बंध में एयरलाइन के प्रवक्ता का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कहा गया है कि ‘ यात्रियों की असुविधा के लिए एअर इंडिया खेद प्रकट करता है. यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.’

ये भी पढ़ें-Plane Crash: सब कुछ जल कर हुआ राख लेकिन भगवद् गीता का एक-एक पेज सलामत…अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हुआ चमत्कार-Video