Kanpur: शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राहुल कुमार मिश्रा मानद उपाधि से सम्मानित
Kanpur: शिक्षा और सामाजिक कार्यों में दीर्घकालिक सेवाओं के लिए आज प्रेस्टीजियस पीस अवार्ड काउंसिल एवम नीति आयोग द्वारा, न्यू दिल्ली में राहुल कुमार मिश्रा को मानद उपाधि से सम्मानित किया। यह सम्मान 23 मई 2026 को Constitution Club of India में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
यह मानद उपाधि राहुल कुमार मिश्रा के द्वारा वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय सेवा करते हुए शिक्षकों व नैतिक विकास पर सतत कार्य और स्थानीय समुदायों के लिए कई सामाजिक कार्यो को संचालित करने पर दिया गया हैं।
समारोह के दौरान राहुल कुमार मिश्रा ने यह सम्मान पाकर आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उन्हें आगे भी शिक्षा व समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करेगा।
माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र द्विवेदी समेत सैकड़ों शिक्षक अवधेश कटियार, राकेश भारद्वाज, आर सी पांडेय, शैलेंद्र अवस्थी, जयराम बाबू, रोहित कन्नौजिया, ज्ञानेंद्र गुप्ता, गगन दीप सिंह, विपिन शुक्ला,अरुण कुशवाहा, सुनीत वर्मा, चित्रांशी सिंह, शिखा वर्मा,भावना तिवारी, ज्योति मिश्रा ने हर्ष व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें-ITBP का जवान तीन दिन से घूम रहा है मां का कटा हाथ लेकर…Video देख कांप गई रूह