Eid ul Adha: ईदगाह से उठी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग…मौलाना बोले-गोहत्या करने वाले को दो फांसी-Video 

Share News

Amroha News: आज देश-दुनिया भर के तमाम हिस्सों में मुस्लिम समाज ने बकरीद यानी ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया. तो इसी बीच उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव चुचेला कलां स्थित ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद तकरीर करते हुए मौलाना ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई.

इस मौके पर मौलाना ने सरकार से मांग की कि गोहत्या के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाए. मौलाना ने कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और भावनाओं से जुड़ा विषय है. इसी के साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाए तथा गोहत्या करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

तकरीर के दौरान मौलाना ने कहा कि गाय की हत्या करने वाले, गाय का मांस खाने वाले, गाय की खरीद-फरोख्त करने वाले और गाय को विदेशों में निर्यात करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाए। यही नहीं उन्होंने ऐसे मामलों में फांसी की सजा तक का प्रावधान करने की मांग की है।

इसी के साथ ही मौलाना ने ईदगाह में नमाज के वक्त मौजूद लोगों से इस मुद्दे का समर्थन करने की अपील की और कहा कि वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करें ताकि उनकी मांगें सरकार तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि यह पहल समाज और सरकार दोनों के लिए एक संदेश है और इस विषय पर व्यापक जनसमर्थन की आवश्यकता है.

ये भी पढ़ें-ITBP का जवान तीन दिन से घूम रहा है मां का कटा हाथ लेकर…Video देख कांप गई रूह