उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 31 मई को…लखनऊ विश्वविद्यालय को मिली ये जिम्मेदारी
UP Combined B.Ed. Entrance Exam 2026: उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन इस बार 31 मई 2026 को होगा. पूरे प्रदेश में परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसको लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारी में जुटी है. उक्त परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के तत्वाधान में संचालित होना हैl
तो वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय को पांच जिलों में परीक्षा के लिए नोडल विश्वविद्यालय नामित किया गया है, जिसमें लखनऊ जिले के 38 केंद्रों पर 17881, सीतापुर में 6 केंद्रों पर 2378, लखीमपुर में 11 केंद्रों पर 4445, हरदोई में 6 केंद्रों पर 2867 एवं रायबरेली के 7 केंद्रों पर 2715 परीक्षार्थी सम्मलित होगे.
परीक्षा की कुशल संचालन के लिए 29 मई 2026 को लखनऊ विश्वविद्यालय में केंद्र अधीक्षकों , स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रतिनिधि एवं पर्यवेक्षकों की मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें ADM प्रशासन प्रदीप वर्मा, कुलसचिव एवं नोडल अधिकारी डॉ. भावना मिश्रा , नोडल समन्यवक प्रो. प्रमोद कुमार गुप्ता, जिला समन्वयक डॉ श्याम किशोर एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के प्रतिनिधि प्रो.लवकुश द्विवेदी एवं प्रो. ज्योति उपस्थित रहीl