केदारनाथ यात्रा रोक दी गई बीच में…श्रद्धालुओं के लिए जारी हुए ये निर्देश-Video
Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया है और श्रद्धालुओं को वहीं पर रुकने के लिए कहा गया है जहां पर वे हैं. उनके आगे न बढ़ने की अपील की गई है. दरअसल उत्तराखंड में अचानक मौसम खराब हो गया है. भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अब यात्रा मौसम के सामान्य होने के बाद ही फिर से शुरू हो सकेगी.
इसको लेकर गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप ने एक बयान जारी किया है और कहा है कि सुरक्षा के मद्देनजर अस्थायी तौर पर यात्रा को रोका गया है. श्रीनगर, ऋषिकेश में भी यात्रियों को हाल्ट पर रखने के निर्देश दिए गए हैं. मालूम हो कि चारधाम पर लगातार बारिश और बर्फबारी जारी है. तो वहीं चमोली जिले में सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है. साथ ही सिखों के प्रसिद्ध धाम हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी जारी है. तो वहीं बद्रीनाथ धाम में नर नारायण और नीलकंठ पर्वत पर भी बर्फबारी जारी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तराखंड में पिछले 4 महीने में सामान्य से 45 प्रतिशत अधिक बारिश ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. तो वहीं हाल ही में देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, काशीपुर सहित कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया. हालांकि पिछले 48 घंटे में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा बदला कि कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई.
#आस्था के साथ-साथ अगर #विवेक ना हो तो ऐसी ही जानलेवा परिस्थितियां रच दी जाती हैं. #केदारनाथ के संकरे पहाड़ी रास्तों पर बारिश के बीच फंसी यह भारी भीड़ और #वृंदावन की गलियों में बांके बिहारी मंदिर के पास उमड़ा यह जनसैलाब वाकई किसी भी बड़े हादसे को दावत देता हुआ नजर आता है.
जब… pic.twitter.com/arRdnpmAzJ
— Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08) May 30, 2026
नीचे उतारे जा रहे हैं श्रद्धालु
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार का एक बयान सामने आया है जिसमें कहा गया है कि केदारनाथ धाम और पूरी केदारघाटी सहित रुद्रप्रयाग जिले सहित अधिकांश इलाके में गत शनिवार से लगातार बारिश जारी है. यही वजह है कि प्रशासन ने फिलहाल केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रोक लगा दी है. ताकि यात्रियों की सुरक्षा की जा सके. गुप्तकाशी, फाटा, रामपुर, शेरसी, सोनप्रयाग और गौरीकुंड जैसे सुरक्षित होल्डिंग इलाकों में ही हजारों श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है. तो दूसरी ओर केदारनाथ धाम से लौट रहे यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित नीचे लाया जा रहा है.
जिलाधिकारी ने पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आपदा प्रबंधन और अन्य विभागों की टीमों को अलर्ट मोड पर कर दिया है. यात्रा मार्ग और पड़ाव स्थलों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है. प्रशासन ने स्पष्ट प से कह दिया है कि मौसम में सुधार होने के बाद ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी.
39 दिन में 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ धाम
बता दें कि इस साल बाबा केदारनाथ के श्रद्धालु बढ़ चढ़ कर यात्रा पर जा रहे हैं. महज 39 दिनों में 10 लाख यात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं, जो कि एक नया कीर्तिमान है. माना जा रहा है कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में अभी तक इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नहीं पहुंचे थे.
#मुरादाबाद
ठाकुरद्वारा में तेज बारिश और ओलावृष्टि से मौसम सुहाना हो गया।एक घंटे की बारिश में मेन मार्केट की सड़कें जलमग्न हो गईं।
जलभराव से लोगों को परेशानी हुई, जबकि बच्चे बारिश और ओलों का आनंद लेते दिखे।
स्थानीय लोगों ने खराब जल निकासी व्यवस्था पर नाराजगी जताई है।… pic.twitter.com/kGPVAa9fl8
— Anaadi TV UP UK (@AnaadiTVUPUK) May 31, 2026