बेटे की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम…एक साथ उठी दो अर्थी; दोनों का किया गया नेत्रदान
Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां बेटे की मौत का सदमा मां नहीं सहन कर सकी और कुछ ही घंटों बाद मां ने भी दम तोड़ दिया. जिस किसी ने भी इस घटना को सुना, सभी की आंखें भर आईं. तो वहीं एक साथ दो अर्थी उठते देख पूरे परिवार में कोहराम मच गया.
इंदौर के भंडारी मिल मार्ग स्थित श्रीनाथ अपार्टमेंट निवासी 55 वर्षीय राजुल शर्मा जो कि पेशे से कम्प्यूटर डिजाइनर थे, की मौत दिल का दौरा पहने से हो गई. परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसकी खबर पता चलते ही घर में कोहराम मच गया तो वहीं 75 वर्षीय मां किरण शर्मा अपनी बेटी के घर पर थीं.
परिजनों ने उन्हें फोन कर अपार्टमेंट वापल लौटने के लिए कहा लेकिन उनको बेटे की मौत की खबर नहीं दी जैसे ही किरण फ्लैट पहुँचीं तो बेटे का शव को देखकर सदमा सहन नहीं कर सकीं और बेटे के सिर पर हाथ फेरते ही बेसुध होकर गिर पड़ीं.
पहले तो परिजनों को लगा कि वह सदमे की वजह से बेहोश हुई हैं लेकिन जब बहुत देर तक उन्होंने आँख नहीं खोली तो डॉक्टर को बुलाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डाक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया.
एक ही घर से दो अर्थियाँ एक साथ उठीं देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं. तो वही परिवार ने मानवता की सेवा के भाव से दोनों का नेत्रदान कराया. इस तरह से भले ही मां-बेटे इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी आँखें अब दो लोगों की ज़िंदगी में उजाला करेंगी और दो लोग ये दुनिया देख सकेंगे.
ये भी पढ़ें-युवक ने 13वीं मंजिल से कूद कर दी जान…लाइव Video वायरल