युवक ने 13वीं मंजिल से कूद कर दी जान…लाइव Video वायरल

June 10, 2026 by No Comments

Share News

Gujarat Valsad Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक युवक खिड़की के पास खड़ा है. वह पहले आस-पास देखता है और फिर खिड़की पर चढ़कर कूद जाता है. सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि युवक ने 13वीं मंजिल से कूद कर जान दे दी. मामला गुजरात के वलसाड से सामने आया है.

बताया जा रहा है कि युवक ने ऑनलाइन लोन लिया था और इसी के कथित दबाव से परेशान होकर उसने मौत को गले लगाया. घटना ने एक बार फिर लोन ऐप्स की वसूली और मानसिक उत्पीड़न को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि बड़े-बड़े लोग अरबों का लोन लेकर देश छोड़कर भाग जाते हैं तब ये लोग वसूली नहीं कर पाते, ईमानदार लोगों को परेशान करते हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. युवक के बारे में और अधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में बताया जा रहा है कि युवक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और कई तरह के कर्ज मे डूबा हुआ था. बतौर डिलवरी बॉय वह काम कर रहा था लेकिन मानसिक रूप से परेशान होने की वजह से उसने ये कदम उठाया.

ये भी पढ़ें-आखिर किससे डर गए जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज…Video जारी कर सरकार से की ये मांग