Kanpur: गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की वित्तविहीन शिक्षिकाओं ने प्रबंधक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप…अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं; देर रात पहुंची है पुलिस- Video
Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आज सुबह से ही गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज सुंदर नगर की वित्तविहीन शिक्षिकाएं अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए हैं. शिक्षिकाओं का कहना है कि उच्च न्यायालय में नियुक्ति एवं वेतन संबंधी याचिका में प्रबंधक द्वारा गलत सूचनाएं भेजी जा रही हैं और उनका निरंतर उत्पीड़न हो रहा है. इस वजह से वे मजबूर होकर धरने का निर्णय कर रही हैं.
विद्यालय प्रबंधक से बार बार कहने के बाद भी उन्होंने वार्ता तक के लिए नहीं बुलाया जिससे शिक्षिकाओं में रोष एवं आक्रोश व्याप्त हो गया है तो वहीं धरने की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, महामंत्री डॉ राहुल मिश्रा, शैलेन्द्र अवस्थी आदि संगठन के लोग पहुंचे और धरने का समर्थन किया। धरने में पीडित शिक्षिकाएं रविंदर कौर, सुरिंदर कौर, अमित कौर, मनप्रीत कौर, दलजीत कौर, रविंदर कौर(द्वितीय), अनिता अवस्थी अनिशिचत कालीन के लिए बैठी है.
शिक्षिकाओं द्वारा खबर दी गई है कि देर रात प्रबंधक के दबाव में पुलिस द्वारा उन पर धरना खत्म करने का दबाव बनाया जा रहा है लेकिन शिक्षिकाओं का कहना है कि वे धरना स्थल से तब तक नहीं हटेंगी जब तक उनका उत्पीड़न नहीं रुकता और उनकी मांगें पूरी नहीं होती.
#उत्तरप्रदेश के #कानपुर के #गुरुनानकगर्ल्सइंटरकॉलेज सुंदर नगर की वित्तविहीन शिक्षिकाए अनिशचितकालीन धरने पर बैठी है. आरोप है कि उच्च न्यायालय में इन #शिक्षिकाओं के नियुक्ति एवं वेतन संबंधी याचिका में प्रबंधक द्वारा गलत सूचनाएं भेजी जा रही हैं और उनका निरंतर उत्पीड़न हो रहा है. pic.twitter.com/RIbL0sd2So
— Archana Sharma Shukla (@archanasharmas6) July 8, 2026
ये भी पढ़ें-सीएम योगी ने शिक्षकों-शिक्षामित्रों और रसोइया को दिया ये तोहफा…बोले आचार्य चाणक्य को बनाइए आदर्श-Video