सीएम योगी ने शिक्षकों-शिक्षामित्रों और रसोइया को दिया ये तोहफा…बोले आचार्य चाणक्य को बनाइए आदर्श-Video

Share News

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी बुधवार को प्रदेश भर के शिक्षकों व उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का बड़ा तोहफा दिया। वाराणसी के पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल बड़ालालपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इस योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने आचार्य चाणक्य को भी याद किया.

सीएम योगी ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वो देश कभी विपन्न नहीं हो सकता, जहां आचार्य चाणक्य जैसा गुरु होगा. आचार्य चाणक्य को अपना आदर्श बनाइए. विदेशी ताकतें आप पर आंखें उठाकर नहीं देख सकतीं. यूपी की कई योजनाएं ऐसी हैं जिसे देश में रोल मॉडल के रूप में देखा जाता है. विद्यालयों को आज प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विकसित किया जा रहा है.

मालूम हो कि इस योजना के तहत प्रदेश के करीब 12 लाख शिक्षकों और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना में नियमित शिक्षकों के अलावा शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के पात्र कार्मिकों को भी शामिल किया गया है।

आपने मांगा नहीं लेकिन आपकी चिंता है

इस मौके पर सीएम योगी ने माध्यममिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा के सभी शिक्षकों और बच्चों को हृदय से बधाई देते हुए कहा कि तीन योजनाएं हैं, कैशलेस चिकित्सा, डिबीटी, सामाजिक सुरक्षा की गारंटी। सीएम बोले कि आपने मांगा नहीं लेकिन आपने स्वास्थ्य की चिंता हमें है। इस योजना से 12 लाख शिक्षक लाभान्वित हो रहे हैं. आप सभी को बधाई.

प्रत्येक छात्र को दिए जा रहे हैं 1200 रुपए

सीएम योगी ने आगे कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के प्रत्येक बच्चों को 1200 रुपये की धनराशि हस्तांतरित की जा रही है. शिक्षकों से कहा कि छात्र पूरी यूनिफार्म में आएं, इसके लिए अभिभावकों से बात करें. हमारा दायित्व है कि विद्यालय अच्छा हो, स्वच्छ हो, आंतरिक अनुशासन भी बनाए रखें।

सीएम आगे बोले कि कल बारिश हुई तो बच्चे स्कूल की ड्रेस में ही नहा रहे थे. अभिभावक बच्चों को समझाएं. बच्चे अभी अबोध हैं। तीन दिन एक और तीन दिन दूसरा यूनिफार्म पहनो, घर के कपड़े दूसरे होने चाहिए। बच्चों को ये बातें बताना हमारा दायित्व है, यह उनके लिए प्रेरणा होगी।

आज 1320 करोड़ रुपये भेजे गए। हर बच्चे को स्कूल पहुंचाएं, ये हर अभिभावक और शिक्षक का दायित्व है। निपुण भारत के तहत हर बच्चे योग्य बनाए जाएं, ये पीएम मोदी का विजन है।

शिक्षकों को दी ये सलाह

सीएम योगी ने ये भी बताया कि आज एक एमओयू स्टेट बैंक के साथ किया गया. इसके तहत सामाजिक सुरक्षा कि गारंटी है. जो अस्थायी शिक्षक हैं और उनका वेतन 10,000 है तो उनको 10 लाख का रिस्क कवर दिया जा रहा है। इसमें पढ़ाई के साथ ही विवाह, एक्सीडेंटल, फिजिकल डैमेज क्लेम कवर होगा. सीएम योगी ने शिक्षकों से कहा कि कैशलेस सुविधा के बदले में सरकार आपसे सिर्फ एक चीज मांगती है, कि बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दिया जाए.

ये भी पढ़ें-अब जलालाबाद का नाम होगा परशुरामपुरी…योगी कैबिनेट ने 28 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी