तीन साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला…रुह कंपा देने वाला Video वायरल
Sambhal News: सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक 3 साल की बच्ची अपने घर के बाहर गेट पर खड़ी है. इसी दौरान एक आवारा कुत्ता उस पर हमला कर देता है और उसे खींचने लगता है, तो वहीं अन्य चार-पांच आवारा कुत्ते भी बच्ची पर हमला करने के लिए बढ़ने लगते हैं. इसी दौरान बच्ची की चीख-पुकार को एक पड़ोसी सुन लेता है और वह डंडा लेकर कुत्तों की ओर दौड़ता है. इस तरह से बच्ची को बचा तो लिया गया लेकिन बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गई है.
यह दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज उत्तर प्रदेश के संभल जिले से सामने आया है. बता दें कि देश के तमाम हिस्सों से लगातार आवारा कु्त्तों के हमलों के वीडियो सामने आए हैं और ये घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सम्भल से सामने आई घटना हयातनगर थाना क्षेत्र की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुत्तों के हमले से बच्ची के चेहरे, गर्दन के साथ ही हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आईं हैं.
परिजनों का कहना है कि घटना 9 जुलाई की शाम करीब 5 बजे की है. कारोबारी गुलेशदाव की तीन वर्षीय बेटी घर में खेलते-खेलते गेट के बाहर तक आ गई और खड़ी हो गई. तभी आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया. घटना के बाद घायल बच्ची को तुरंत संभल के जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया है तो वहीं इस घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं.
आवारा कुत्तों का हमला, मासूम बच्ची गंभीर घायल!
बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पास के एक दुकानदार ने दौड़कर उसे कुत्तों से बचाया!
संभल में आवारा कुत्तों के आतंक का CCTVvideo वायरल हो रहा है सड़क पर जा रही एक मासूम बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, मासूम गंभीर रूप से घायल! pic.twitter.com/aXHexMlJr8— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) July 11, 2026
ये भी पढ़ें-शिक्षकों की बड़ी लापरवाही…8 साल की छात्रा को स्कूल में ही बंद करके चले गए घर; बिलखती रही 5 घंटे तक-Video