देश में उत्पन्न होने वाली है विकट परिस्थिति…सावधान रहें सभी राजनैतिक दल; पुरी शंकराचार्य ने की भविष्यवाणी-Video
Puri Shankaracharya Swami Nischalananda Saraswati Prophesies: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती देश में जल्द ही विकट परिस्थिति उत्पन्न होने की भविष्यवाणी कर रहे हैं.
बता दें कि वह समय-समय पर देश के हित में जनता के साथ ही सत्ता को भी सलाह देते रहे हैं. हाल ही में वायरल उनके इस वीडियो ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि देश में तमाम मुद्दों को लेकर जनता के बीच तनाव जारी है और लोग अपनी-अपनी तरह से सरकार का विरोध कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि “अब मैं आज फिर कहता हूं कि बस थोड़े समय में देश में ऐसी विकट परिस्थिति उत्पन्न होगी, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी. शासन तंत्र के शोधन का भगवान की शक्ति और प्रकृति के माध्यम से मार्ग प्रशस्त होगा.
इसलिए जितने राजनैतिक दल है मंच पर मंचन करने वाला मुझे न समझें, सावधान हो जाएं, उनके ऊपर भयंकर संकट आने वाला है. अगर वे सम्भलते नहीं प्रशस्त मानबिंदुओं की रक्षा के अनुकूल अपने को ढालने का प्रयास नहीं करते तो भारत में अमूलचूल शासनतंत्र में परिवर्तन होने वाला है. व्यासपीठ के माध्यम से ही शासनतंत्र का शोधन होगा और अपेक्षित शासनतंत्र भारत को प्राप्त होगा. हर हर महादेव.
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (ट्विटर) पर सूर्य प्रकाश मिश्र (@SURYAJNP) द्वारा शेयर किया गया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है. ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है जिसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है. ये बात भी साफ नहीं हो सकी है कि वीडियो नया है या पुराना.
यहां देखें वीडियो
बस थोड़े ही समय में देश में विकट परिस्थिति उत्पन्न होने वाली है। pic.twitter.com/dkYZufv5Cm
— सूर्य प्रकाश मिश्र (@SURYAJNP) July 20, 2026
ये भी पढ़ें-भगवान श्रीकृष्ण को मौलाना ने कहा पांच वक्त का नमाजी…प्रदर्शन के बाद हिंदू संगठन ने दर्ज कराई FIR-Video