प्रसिद्ध शिव मंदिर में भगदड़…7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, दर्जनों घायल; पीड़ित युवती ने बताई पूरी घटना-Video
Bihar Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede: सावन के तीसरे सोमवार यानी आज नागपंचमी के मौके पर बिहार के लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर (Ashok Dham Temple) में अचानक भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और दर्जनों घायल हो गए हैं. घायलों का इलाज लखीसराय अस्पताल में जारी है. सोशल मीडिया पर प्रत्यक्षदर्शियों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें घटना की पूरी जानकारी दी गई है.
लखीसराय से भगदड़ की खबर आ रही है….
अशोक धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण….
महादेव सबको सुरक्षित रखे 🙏 pic.twitter.com/rZfLUSluJC
— पेंचकस__🇮🇳 (@penchkas_611) August 17, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 6:45 बजे बड़ी संख्या में भक्ति शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए पहुंचे और पूजा-पाठ करने में व्यस्त थे. इसी दौरान किसी ने मंदिर परिसर में बिजली का एक तार टूटकर गिरने की बात कही, हालांकि इस खबर को कुछ लोग अफवाह कह रहे हैं लेकिन इस सूचना पर भीड़ में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इसी दौरान एक के ऊपर एक के गिरने और दम घुटने से करीब 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है.
मुस्कान ने बताई पूरी घटना, देखें वीडियो
अशोक धाम मंदिर में हादसा कैसे हुआ, बता रही है घायल मुस्कान। मुस्कान के आंखों के सामने 7 महिलाओं की भगदड़ में दबने से मौत हो गई है।
अशोक धाम मंदिर#AshokDhamTemple
#Lakhisarai#NagPanchami
भगवान शिव#BreakingNews #BiharNews pic.twitter.com/wnIDINF8BJ— Ashutosh Prasad (@ashukrpd) August 17, 2026
मौके पर जारी राहत कार्य
घटना के सम्बंध में एसडीपीओ शिवम कुमार का बयान सामने आया है, उन्होंने मीडिया को बताया कि घटना में सात लोगों की मौत हुई है व कई अन्य लोग घायल हो गए हैं. मौके पर प्रशासन की टीमें मौजूद हैं व पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है और राहत कार्य जारी है.
#बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को भारी भीड़ के बीच मची भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई. नाग पंचमी के अवसर पर जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतार में खड़े थे. इसी दौरान बिजली के तार गिरने से स्थिति बिगड़ गई.#Bihar #viral pic.twitter.com/Qei1EDKvkt
— Shailendra Singh (@Shailendra97S) August 17, 2026
ये भी पढ़ें-Jagannath Rath Yatra: पुरी रथ यात्रा में लाखों की भीड़ में मची भगदड़… एक की मौत; दर्जनों घायल-Video