Jagannath Rath Yatra: पुरी रथ यात्रा में लाखों की भीड़ में मची भगदड़… एक की मौत; दर्जनों घायल-Video
Jagannath Rath Yatra: ओडिशा के जगन्नाथ पुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान लाखों लोगों की भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसे हालात हो गए जिसकी वजह से एक श्रद्धालु की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. मामले में पुलिस और प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है.
ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 1 श्रद्धालु की मौत हो गई है, जबकि 100 से ज्यादा घायल होने की खबर है। अभी रथ यात्रा रूट पर करीब 10 लाख श्रद्धालु मौजूद हैं। pic.twitter.com/HadqohsEfJ
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 16, 2026
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे है जिसें स्ट्रेचर में लादकर लोगों को ले जाते हुए दिख रहा है तो वहीं लाखों लोगों की भीड़ सड़क पर खड़ी दिख रही है और बारिश से बचने के लिए लोगों ने छाता ले रखा है. फिलहाल घटना स्थल पर राहत कार्य जारी है.
पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ जैसे हालात, कई घायल, एक की मौत की खबर#JagannathRath #Yatra #stampede #JagannathRathYatra pic.twitter.com/YDKKhjOMhJ
— Raajeev Chopra (@Raajeev_Chopra) July 16, 2026
देश के तमाम हिस्सों में निकल रही है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
बता दें कि पारंपरिक पाहंडी अनुष्ठान के बाद सबसे पहले भगवान सुदर्शन, फिर भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और अंत में भगवान जगन्नाथ को गर्भगृह से बाहर लाया गया और उनके भव्य रथों नंदीघोष, तालध्वज और दर्पदलन तक पहुंचाया गया.
पुरी में रथों पर बैठे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा।
ब्राह्मण नायक भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा थोड़ी देर में शुरू होगी। तेज बारिश के कारण मुकुट नहीं पहनाया, न झुलाते हुए लाए।
जय जगन्नाथ। pic.twitter.com/ZYYiKP14gh
— Shubham Shukla (@Shubhamshuklamp) July 16, 2026
बता दें कि परम्परागत ये रथ यात्रा मुख्यरूप से ओडिशा में निकलती है लेकिन देश के तमाम हिस्सों में भी श्रद्धालु रथयात्रा निकालते हैं. इसी क्रम में दिल्ली, कश्मीर, कानपुर सहित देश के तमाम हिस्सों में भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकल रही है जिसमें सैकड़ों लोग हिस्सा ले रहे हैं.
जम्मू में निकली रथयात्रा
VIDEO | Devotees gather for Jagannath Rath Yatra in Jammu.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/R9wytFi3OD
— Press Trust of India (@PTI_News) July 16, 2026
प्रयागराज में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
VIDEO | UP: Devotees gather as Jagannath Rath Yatra begins in Prayagraj.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/NnKlzYa6MB
— Press Trust of India (@PTI_News) July 16, 2026
ये भी पढ़ें-बद्रीनाथ धाम में भी दान के साथ हेरफेर का लगा आरोप… जांच के आदेश; सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू