उज्जैन महाकाल परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर और हरसिद्धि मंदिर में भी भगदड़…दर्जनों घायल-Video

August 17, 2026 by No Comments

Share News

Ujjain: सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी का संयोग होने से शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है. इसी बीच महाकाल मंदिर परिसर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ मच गई. बताया जा रहा है कि करंट फैलने की अफवाह के बाद भगदड़ मची. भगदड़ नीलकंठ द्वार के पास हुई जिसमें करीब छह श्रद्धालु घायल हो गए हैं.

तो वहीं हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ने के बाद 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई. फिलहाल घायलों और बीमार श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी घायलों को इलाज के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया।

ये हुए घायल

सागर, अनसूया और उनकी मां ममता, सोनम, सुजीत कुमार, खुशी, तुलसी आदि के घायल होने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि भगदड़ के दौरान बैरिकेड्स से टकराने की वजह से कई लोगों के पैरों में गंभीर चोट आई है. फिलहाल इलाज जारी है.

तो वहीं भीड़ को सम्भालने के लिए मौके पर प्रशासन और सुरक्षाकर्मी बड़ी संख्या में बढ़ाए गए हैं. ग्वालियर से भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने पहुंचे सुरेंद्र सिंह राणा ने जानकारी दी है कि भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए रात से ही लाइन में लगा हुआ था लेकिन मंदिर की व्यवस्थाएं ठीक न होने की वजह से श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ी.

यहां वीआईपी श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए जा रहे थे और आम श्रद्धालुओं को बार-बार रोका जा रहा था. इसी कारण लाइन में बहुत देर से लगे श्रद्धालु परेशान हो गए और धक्का-मुक्की के हालात बन गए जिससे करीब एक दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई. फिलहाल सभी को अस्पताल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें-प्रसिद्ध शिव मंदिर में भगदड़…7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, दर्जनों घायल; पीड़ित युवती ने बताई पूरी घटना-Video