UP के इन 31 जिलों में भारी से अधिक भारी बारिश को लेकर जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट…अगले 48 घंटे में कैसा रहेगा मौसम, जानें

August 19, 2026 by No Comments

Share News

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है तो वहीं ताजा मौसम अपडेट में मानसून के एक बार फिर से विकराल रूप में आने की सम्भावना मौसम विभाग ने जताई है। दक्षिणी-पूर्वी यूपी और इससे सटे झारखंड-बिहार के ऊपर बने हवा के निम्न दबाव क्षेत्र व मजबूत मानसूनी ट्रफलाइन की वजह से राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है.

तो वहीं मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यूपी के दक्षिणी और मध्य हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले 48 घंटे प्रदेश के लिए बेहद संवेदनशील होने की सम्भावना जताई जा रही है. बारिश का ये दौर 22 अगस्त तक जारी रहने का अनुमान जताया जा रहा है.

इन 11 जिलों बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 24 से 48 घंटों में यूपी के दक्षिणी हिस्सों में बादलों की तेज गर्जना के साथ बहुत अधिक भारी बारिश होने की सम्भावना है. बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर तथा इनके आस-पास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

इन 20 जिलों में भारी बारिश की सम्भावना

तो वहीं मौसम विभाग ने चंदौली, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, झांसी और शाहजहांपुर में मूसलाधार बारिश होने की आशंका जताई है.

यहाँ हुई रिकार्ड तोड़ बारिश

मालूम हो कि यूपी के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई. अगर मौसम विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो प्रतापगढ़ में 130 मिमी (बहुत भारी वर्षा) तो वहीं प्रयागराज वेधशाला में 119.8 मिमी (बहुत भारी वर्षा) वर्षा दर्ज की गई है। इसी के साथ ही प्रयागराज के ही बारा में 99, फाफामऊ में 86.8 मिलीमीटर बारिश हुई।

तो वही मौसम विभाग का मानना है कि जिस तरह से बारिश हो रही है उससे उम्मीद है कि बीते दिनों बारिश न होने से जो कमी रह गई थी वो अब पूरी हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर ऑनलाइन खरीदारी करते वक्त रहें सावधान…साइबर अपराधी सक्रिय