देश के 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादला…राष्ट्रपति भवन ने जारी की लिस्‍ट

October 12, 2026 by No Comments

Share News

Governors Appointment and Transfer: देश के 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादला किया गया है. इस तरह से देश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. राष्ट्रपति भवन से एक साथ 6 राज्यों के राज्यपालों के तबादले और नई नियुक्तियों का धमाकेदार निर्देश जारी हुआ है.

इस बड़े बदलाव के बाद उत्तराखंड से लेकर केरल तक सियासी गलियारों में जमकर चर्चा हो रही है. इस बदलाव को आने वाले चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. ताजा आदेश के अनुसार सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को अब केरल के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी मिली है.तो वहीं केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी दी गई है.

साथ ही ब्रजमोहन राम को ओडिशा, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इसी के साथ ही दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी दी गई है. सभी नए राज्यपाल अपने-अपने पदों का कार्यभार संभालने की तारीख से कार्यभार ग्रहण करेंगे.

ये भी पढ़ें-विराट कोहली का फूटा गुस्सा…5 करोड़ लेकर दर्शन करने वाले आरोप पर तोड़ी चुप्पी; बोले- संत प्रेमानंद महाराज पर है पूरी श्रद्धा-Video