सात साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या… बोरी में शव ले जाता दिखा आरोपी-Video
Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां 7 साल की मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या की खबर सामने आ रही है. आरोपी बोरी में शव ले जाते सीसीटीवी में कैद हुआ है. सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल है जिसमे आरोपी साफ दिखाई दे रहा है.
तो वहीं एक अन्य सीसीटीवी में आरोपी युवक के पीछे बच्ची जाती हुई दिख रही है. बताया जा रहा है कि युवक बहला-फुसलाकर बच्ची को एक घर में ले गया और हत्या कर दी. पुलिस रेप के बाद हत्या की आशंका जता रही है. फिलहाल फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है.
पड़ोसी युवक पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की पूरी सच्चाई जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. घटना ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्दौनी इलाके से सामने आई है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-गोद में बच्चा लेकर पहुंची युवती…आरक्षण के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन; पुलिस ने महिलाओं के साथ भी की बर्बरता-Video